नीमच। अयोध्या में 22 जनवरी को भगवान श्री राम की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के साथ-साथ शहरों एवं गांव के विभिन्न धार्मिक संगठन एवं समाजसेवी संगठन भी इस अवसर को भव्य बनाने में जुटे हुए हैं। इसे लेकर गांव गांव में आयोजन किया जा रहे है, तथा अयोध्या से आए हुए अक्षत कलश लेकर के गांव गांव एवं घर-घर में पीले चावल देकर 22 जनवरी को पूरे देश में बड़े उत्सव को लेकर तैयारी की जा रही है।
सपीपस्थ गांव चौथखेड़ा में भी पूरे गांव में अक्षत कलश यात्रा निकाली गई तथा भगवान श्री राम के जयकारे लगाए गए। शोभायात्रा में समस्त ग्रामवासी तथा महिलाएं जमकर नृत्य किया। 22 जनवरी को भव्य आयोजन गांव में किया जाएगा तथा साथ ही एक विशाल भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा। इस दौरान गांव के मंदिरों में रोजाना भजन कीर्तन होंगे तथा गांव को सजाया जाएगा। साथ ही साथ 22 जनवरी को गांव में दीपोत्सव भी मनाया जाएगा।