BREAKING NEWS
BIG REPORT : कथित शुद्धिकरण के विरोध में कांग्रेस का.. <<     BIG NEWS : नशे की बड़ी खेप पर खाकी का वार, स्विफ्ट कार.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : नीमच में निकली भव्य तिरंगा रैली, देशभक्ति.. <<     NEWS : सालवी सूत्रकार महासभा का आयोजन 15 अगस्त को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : सोशल मीडिया पर हथियार और तलवार के साथ.. <<     NEWS : शिक्षक संघ प्रगतिशील ने नवागत जिला शिक्षा.. <<     BIG NEWS : वन विभाग की छापेमारी में खुला राज, घर में.. <<     KHABAR : रतलाम में कलेक्टर बने 5वीं कक्षा के टीचर,.. <<     REPORT : अवैध खनिज परिवहन पर नीमच कलेक्टर हिमांशु.. <<     BIG NEWS : स्विफ्ट डिजायर में डोडाचूरा की बड़ी खेप,.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान के तहत दतिया पुलिस ने.. <<     NEWS : ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में चुनावी.. <<     NEWS : स्वतंत्रता दिवस पर पेच एरिया कांग्रेस.. <<     NEWS : 15 अगस्त को चित्तौड़गढ़ में गूंजेगा.. <<     नीमच के पिपलोन में किसान मोर्चा की भव्य.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 8, 2024, 12:42 pm
KHABAR : ग्राम महुडी पहुंची अक्षत कलश यात्रा, ग्रामीणों ने घर-घर दीप जलाकर किया स्वागत, दर्शन कर लिया धर्मलाभ, पढ़े मनोज शुक्ला की खबर

Share On:-

भौरासा। अयोध्या में राम मंदिर में प्रभु श्रीराम के दर्शन हर सनातनी की वर्षों पुरानी यह अभिलाषा 22 जनवरी को पूरी होने जा रही है। जिसको लेकर सिर्फ अयोध्या ही नहीं, बल्कि पूरे देश में उत्साह का माहौल है। हर कोई इस अविस्मरणीय पल का साक्षी बनने को उत्सुक दिखाई दे रहा है। जिसका उदाहरण रविवार 7 जनवरी को काकड़ादा ग्राम पंचायत के महुडी गांव में देखने को मिला। 
अयोध्या से आए पूजित अक्षत कलश को ग्राम महुडी में लोगों के घर-घर ले जाया गया। यहां लोगों के घर का नजारा कुछ अलग ही नजर आ रहा था। हर घर दीप जलाकर रंगोलिया बनाई गई। लोग अक्षत कलश का इंतजार करते नजर आए। अक्षत कलश के दर्शन का लोगों में उत्साह देखा गया। कार्यकर्ताओं ने हर घर पहुंच कर अयोध्या में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण पत्र दिया। 
इस मौके पर ग्राम काकड़दा के सरपंच सुमेर सिंह नागर व रामचरण धाकड़ महुडी ने कहा कि आगामी 22 जनवरी को आसपास के मंदिरों में दीप जलाना है तथा हर घर में दीपावली मनाना है। मालूम हो कि अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के निमंत्रण पत्र श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा व पूजित अक्षत वितरण अभियान की ओर से निमंत्रण पूरे भारत वर्ष में बांटे जा रहे हैं। 
वहीं सरपच प्रतिनिधि नागर ने कहा कि प्रभु श्रीराम ने 14 वर्ष का वनवास पूरा कर जब अयोध्या लौटे थे, तब अयोध्या के नगरवासियों ने दीपावली मनाकर उनकी वापसी पर खुशी दिखाई थी। वैसे ही 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर में प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा की खुशी में ग्राम पंचायत काकड़ादा के महुडी गांव में हम सभी ग्रामवासी दीपावली मनाएंगे। आज पूरे महूडी ग्राम में एक विशाल चल समारोह निकाला गया, जिसमें बच्चे महिला पुरुष सभी शामिल हुए। वहीं इस कलश यात्रा की हर घर पूजा की गई।


 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE