नीमच। मकर संक्रांति के पावन पर्व के उपलक्ष पर दिनांक 07 जनवरी 2024 रविवार को विवेकानंद शाखा नीमच द्वारा गौ माता की सेवा संकल्प के साथ गोदाम बालाजी गौशाला पर परिषद परिवार के सदस्यों द्वारा गौ माता के लिए एक ट्राली सुकला वजन 15 कुंटल एवं 100 पूरे हरा चारा 25 किलो गुड़ गौ माता के लिए दान दिया गया। इस अवसर पर परिषद की मात्र शक्तियों एवं पुरुष वर्ग ने अपने हाथों से गौ माता को चारा एवं गुड़ खिलाया।
गोदाम बालाजी गौशाला पर विशेष कर उन गौ माता को पाला जाता है। जो बीमार हैं या एक्सीडेंट से चलने से लाचार है। वहां पर उनका इलाज किया जाता है। आज परिषद को ऐसी गौ माता की सेवा करने का लाभ प्राप्त हुआ। इस अवसर पर परिषद परिवार का मिलन समारोह भी रखा गया। परिषद के एवं 12 जोड़ों की शादी की सालगिरह सामूहिक रूप से मनाते हुए उन सभी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई। आने वाले दिनों में मकर संक्रांति को देखते हुए परिषद परिवार की मात्र शक्तियों पुरुष वर्ग एवं बच्चों ने गुल्ली डंडे खेल कर वातावरण को उत्साहपूर्ण बनाया। इस अवसर पर परिषद के 90 सदस्यों में से 60 सदस्यों के 175 परिजनों ने सहभागिता निभाई। सभी सदस्यों ने पूरे दिन सेवा कार्य का आनंद लिया एवं नाश्ता एवं भोजन प्रसादी के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में संस्थापक अध्यक्ष विनय मारू, अध्यक्ष मनीष विजयवर्गीय, कोषाध्यक्ष कन्हैया सिंह, सचिव ललित कुमार राठी, महिला प्रमुख प्रियंका रांगणेकर मंचासीन थे। कार्यक्रम की सफल व्यवस्था मनीष गर्ग, दिनेश पोरवाल, कमल गोपाल गर्ग, सुरेंद्र पाल वधवा, कृष्ण गोपाल पंचारिया, अजीत रांगणेकर ने संपन्न की। इस अवसर पर परिषद परिवार के कई वरिष्ठ जन भी उपस्थित थे। कार्यक्रम का सफल संचालन
सचिव ललित राठी द्वारा किया गया एवं आभार दिनेश मानव ने माना।