BREAKING NEWS
BIG REPORT : कथित शुद्धिकरण के विरोध में कांग्रेस का.. <<     BIG NEWS : नशे की बड़ी खेप पर खाकी का वार, स्विफ्ट कार.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : नीमच में निकली भव्य तिरंगा रैली, देशभक्ति.. <<     NEWS : सालवी सूत्रकार महासभा का आयोजन 15 अगस्त को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : सोशल मीडिया पर हथियार और तलवार के साथ.. <<     NEWS : शिक्षक संघ प्रगतिशील ने नवागत जिला शिक्षा.. <<     BIG NEWS : वन विभाग की छापेमारी में खुला राज, घर में.. <<     KHABAR : रतलाम में कलेक्टर बने 5वीं कक्षा के टीचर,.. <<     REPORT : अवैध खनिज परिवहन पर नीमच कलेक्टर हिमांशु.. <<     BIG NEWS : स्विफ्ट डिजायर में डोडाचूरा की बड़ी खेप,.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान के तहत दतिया पुलिस ने.. <<     NEWS : ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में चुनावी.. <<     NEWS : स्वतंत्रता दिवस पर पेच एरिया कांग्रेस.. <<     NEWS : 15 अगस्त को चित्तौड़गढ़ में गूंजेगा.. <<     नीमच के पिपलोन में किसान मोर्चा की भव्य.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 8, 2024, 12:58 pm
BIG NEWS : हिट एंड रन के लिए कानून पहले से लेकिन अब नए कानून में अधिक सजा का प्रावधान- जैन, पुलिस अनुसंधान में हमेशा बड़े वाहन की गलती मानी जाती है, जो कतई सही नहीं- सोनी, कृति की परिचर्चा में वक्‍ताओं ने रखे विचार, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। हिट एंड रन के लिए कानून पहले से बना हुआ है लेकिन केंद्र सरकार ने अब नए कानून में अधिक सजा का प्रावधान किया है। नए कानून में धारा 106 व 106(2) में सख्‍त व स्‍पष्‍ट प्रावधान किए गए हैं जो कि नागरिकों के हित में है। फिलहाल नया कानून लागू नहीं किया गया है। यह बात मंदसौर जिले के उप संचालक अभियोजन सुशील कुमार जैन ने संस्‍था कृति की परिचर्चा में कही।
शहर की साहित्यिक, सांस्‍कृतिक एवं सामाजिक संस्‍था कृति ने रविवार शाम करीब 5.30 बजे गायत्री मंदिर रोड स्थित गायत्री शक्तिपीठ परिसर के सभा कक्ष में यातायात नियमों की अनदेखी- वर्तमान संदर्भ में कानून की स्थिति व सुझाव विषय पर परिचर्चा का आयोजन किया। अतिथि वक्‍ताओं के स्‍वागत सत्‍कार के उपरांत कृति अध्‍यक्ष इंजीनियर बाबूलाल गौड़ ने स्‍वागत भाषण के साथ जीवंत विषय पर प्रकाश डाला और कहा कि यातायात नियमों की अनदेखी के कारण हर साल काफी दुर्घटनाएं होती है और इनमें अधिकतर युवाओं की जान जाती है। कई लोगों को गंभीर चोटें आती है। उन्‍होंने यातायात पुलिस से जागरूकता के लिए स्‍कूल, कॉलेज और अन्‍य स्‍थानों पर नियमों के लिए जागरूकता अभियान चलाने की बात कही।
मुख्‍य वक्‍ता जैन ने कहा कि हिट एंड रन के लिए मोटर यान अधिनियम की धारा 134 में लगभग 25 साल पहले से प्रावधान हैं लेकिन अब समय की मांग और जरूरत के अनुसार कानून में सख्‍त सजा का प्रावधान किया गया है। मोटर यान अधिनियम में सामाजिक व आर्थिक सुरक्षा के लिए प्रावधान है लेकिन इसके लिए हमें भी नियमों के प्रति सजग होना पड़ेगा। नियमों व कानून का पालन कर अन्‍य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करना होगा।
सेवानिवृत्‍त उप संचालक अभियोजन व वरिष्‍ठ अधिवक्‍ता अशोक सोनी ने कानून की बारीकियों पर प्रकाश डालते हुए कि हमारे यहां आम धारणा है कि दुर्घअना हुई है तो गलती बड़े वाहन की ही है। ऐसा ही पुलिस अनुसंधान में भी होता है, जो कि कतई सही नहीं है।
परिचर्चा में अतिरिक्‍त जिला लोक अभियोजन अधिकारी चंद्रकांत नाफड़े, पूर्व जिला लोक अभियोजक व अधिवक्‍ता स्‍नेह प्रकाश सोनी, वरिष्‍ठ पत्रकार कपिल सिंह चौहान, यातायात थाना प्रभारी सोनू बड़गुर्जर के प्रतिनिधि के रूप में आरक्षक सुनीता पंवार व प्रधान आरक्षक सुभाष परमार ने भी विचार व्‍यक्‍त कर यातायात नियमों का पालन करने के साथ हम सुधरेंगे तो जग सुधरेगा की तर्ज पर सड़क दुर्घटनाओं की संख्‍या में कमी लाने पर जोर दिया। परिचर्चा का संचालन ओमप्रकाश चौधरी ने किया और आभार कृति सचिव डॉ विनोद शर्मा ने माना। 
इस दौरान मनोहर सिंह लोढ़ा, किशोर जेवरिया, रघुनंदन पाराशर, प्रकाश भट्ट, दर्शन सिंह गांधी, डॉ पृथ्‍वी सिंह वर्मा, सीए डी मित्‍तल, भरत जाजू, गणेश खंडेलवाल, डॉ जीवन कौशिक, प्रवीण शर्मा, डॉ अक्षय राजपुरोहित, कमलेश जायसवाल, महेंद्र त्रिवेदी, शैलेंद्र पोरवाल, राजेश जायसवाल, नीरज पोरवाल, आशा सांभर, एडवोकेट कृष्‍णा शर्मा सहित जिला इंजीनियर एसोसिएशन, स्‍वच्‍छता विकास अभियान नीमच, सुभाष सेना, गायत्री परिवार, लायंस क्‍लब के पदाधिकारी व सदस्‍य एवं पत्रकारगण विशेष रूप से मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE