मनासा। विद्या भारती नई दिल्ली द्वारा मार्गदर्शी ग्राम भारती सरस्वती शिशु मंदिर आंतरी माता में आज मातृ पितृ पूजन कार्यक्रम पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ।
उक्त जानकारी देते हुए संस्था प्रधान बनवारी मोड ने बताया कि पाश्चात्य संस्कृति को कड़ा तमाचा देने के लिए सरस्वती शिशु मंदिर संस्कार युक्त शिक्षा प्रदान करते हैं।
इसी कड़ी में आज के युग में बालक माता-पिता की आज्ञा पालक बने, बड़ों का आदर करें। इन संस्कारों को प्रदान करने के लिए मातृ-पितृ पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के बच्चों ने अपने माता-पिता का चरण वंदन कर चरणों की पूजा और पुष्प हार पहनाकर आरती की। कार्यक्रम में आंतरी संकुल केंद्र के प्राचार्य एम एस चंद्रावत, कमल सिंह सिसोदिया रायसिंहपुरा सेवा निवृत्त इंडियन आर्मी अम्बाराम गुर्जर सरपंच ग्राम पंचायत देवरी खवासा, धर्मेंद्र पाटीदार, पूर्व जनपद सदस्य केशर सिंह चंद्रावत सेमली आंतरी के आतिथ्य में संपन्न हुआ।
मुख्य वक्ता के रूप में भागवत आचार्य पंडित नरोत्तम प्रसाद शर्मा एवं ग्राम भारती जिला प्रमुख मंगल सिंह चंद्रावत एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर सेठ समाजसेवी सत्यनारायण पोरवाल ने की।