चित्तौड़गढ़। बालाजी व्यायाम शाला चित्तौड़गढ़ द्वारा गत वर्ष की भाँति इस वर्ष भी जिलास्तरीय कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
सचिव व प्रशिक्षक कमलेश गुर्जर ने बताया कि समाजसेवी कैलाश आगाल के मुख्य आतिथ्य, आलोक सिंह राठौड़ की अध्यक्षता में भगवान परशुराम सेतु मार्ग स्थित बालाजी व्यायाम शाला बैठक आयोजित की गई। यह जिला स्तरीय भारतीय पद्धति से मिट्टी के मैदान में आयोजित होगी। इस प्रतियोगिता में चित्तौड़ बाल बसंत, चित्तौड़ बाल कुमार, चित्तौड़ बाल केसरी, किशोर सहित विभिन्न भार वर्ग की कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
बैठक में संरक्षक विष्णु शर्मा, अध्यक्ष कैलाश आगाल, कोषाध्यक्ष बसंतीलाल पंचोली, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पंकज भंडारी, जितेन्द्र सिंह भाटी खरड़ी बावड़ी, विजय कुमार गाछा, जगपालसिंह राणावत नेतावल गढ़पाछली, किशन गुर्जर सेंती, समाज सेवी आनन्द तिवारी, कुलदीप शर्मा, भूपेन्द्र सिंह पंवार, राजकुमार गाछा, मनोहरलाल लौहार, शम्भूलाल मीणा, दीपक गुर्जर आदि उपस्थित थे।