चित्तौड़गढ़। सुदर्शन सेवा संस्थान, चंदेरिया द्वारा 22 जनवरी को अयोध्या धाम में होने जा रहे श्री राम प्राण प्रतिष्ठा समारोह के तहत सात दिवसीय भव्य रामोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।
सुदर्शन सेवा संस्थान के सचिव नितेष शर्मा ने रामोत्सव के विषय में जानकारी देते हुए बताया कि 16 जनवरी से 22 जनवरी 2024 तक रामोत्सव चंदेरिया व आस पास के लगभग 40 गांवों में समारोह पूर्वक मनाया जाएगा। रामोत्सव के तहत 16 जनवरी से 22 जनवरी तक प्रतिदिन प्रभात फेरी (श्रीराम धुन), 16 जनवरी से 22 जनवरी तक अखण्ड रामायण पाठ, 16 जनवरी से 22 जनवरी तक हनुमान चालीसा पाठ, 5100 परिवारों तक घर-घर 11 दीपक, भगवा पताका वितरण, 22 जनवरी को प्रातः 11 बजे गणेश चौक चंदेरिया में रामायण पाठ की पूर्णाहुति एवं महाआरती, 22 जनवरी को ही अयोध्या धाम से राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का एलसीडी पर लाइव प्रसारण तथा प्राण प्रतिष्ठा समारोह के पश्चात प्रसाद वितरण किया जाएगा एवं भव्य आतिशबाजी के साथ उत्सव मनाया जाएगा।
रामोत्सव की तैयारी के लिए रविवार को बैठक आयोजित कर सभी रामभक्तो को रामोत्सव के विभिन्न दायित्वो की प्रदान किया गया।
बैठक में संरक्षक मनोज शर्मा, सचिव नितेश शर्मा, कोषाध्यक्ष ताराचंद, आकाश प्रजापत, अजय प्रजापत, सुरेन्द्र शर्मा, विपिन गर्ग, कुन्दन कुमावत, अंश शर्मा, अनिल प्रजापत, राकेश जायसवाल, प्रफुल्ल जायसवाल, रोहित वाल्मीकि, अर्जुन प्रजापत, यशोदा मेवाड़ा, कान सिंह सोलंकी, जगदीश बंजारा, घनश्याम साहू, विक्रम रेगर, नमन प्रसाद, जितेन्द्र सिंह, शैलेन्द्र सिंह, दीपक नायक, नकुल सिंह, शुभम मांझी, हंसराज सुवालका, देविलाल सालवी, भरत शर्मा, राजु प्रजापत, संजय जाट, दशरथ सिंह, दिनेश प्रजापत, मोहित सिंह, मनोहर मेनारिया, विक्रम गंवारिया, भान्नु प्रताप सिंह, करण प्रजापत, प्रतीक शर्मा आदि उपस्थित रहे।