BREAKING NEWS
BIG NEWS : नशे की बड़ी खेप पर खाकी का वार, स्विफ्ट कार.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : नीमच में निकली भव्य तिरंगा रैली, देशभक्ति.. <<     NEWS : सालवी सूत्रकार महासभा का आयोजन 15 अगस्त को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : सोशल मीडिया पर हथियार और तलवार के साथ.. <<     NEWS : शिक्षक संघ प्रगतिशील ने नवागत जिला शिक्षा.. <<     BIG NEWS : वन विभाग की छापेमारी में खुला राज, घर में.. <<     KHABAR : रतलाम में कलेक्टर बने 5वीं कक्षा के टीचर,.. <<     REPORT : अवैध खनिज परिवहन पर नीमच कलेक्टर हिमांशु.. <<     BIG NEWS : स्विफ्ट डिजायर में डोडाचूरा की बड़ी खेप,.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान के तहत दतिया पुलिस ने.. <<     NEWS : ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में चुनावी.. <<     NEWS : स्वतंत्रता दिवस पर पेच एरिया कांग्रेस.. <<     NEWS : 15 अगस्त को चित्तौड़गढ़ में गूंजेगा.. <<     नीमच के पिपलोन में किसान मोर्चा की भव्य.. <<     NEWS : विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर विभाजन की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 8, 2024, 7:52 pm
NEWS : चित्तौड़गढ़ व्यापार संस्थान द्वारा शहर के समस्त व्यापारियों का महा एकता सम्मेलन आयोजित, पढ़े रेखा खाबिया की खबर  

Share On:-

चित्तौड़गढ़। चामटी खेड़ा चौराहे पर स्थित भरत बाग में चित्तौड़गढ़ व्यापार महासंघ संस्थान ने व्यापारी एकता एवं स्नेह मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया इसमें शहर के सभी व्यापारियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।  
महासंघ संस्थान के अध्यक्ष सुनील जागेटिया ने बताया कि व्यापार महासंघ हमेशा व्यापारिक एकता एवं संगठन के लिए कार्य करता रहेगा और बड़े उद्योगों की भागीदारी को भी सम्मिलित किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना मंगलाचरण से की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महंत चंद्र भारती महाराज, डीवाईएसपी करण सिंह, राकेश पुरोहित सीईओ जिला परिषद, नवल कुमार डांगी श्रम आयुक्त, महावीर मंडल के अध्यक्ष डॉ आई एम सेठिया के आतिथ्य में कार्यक्रम का आगाज किया गया। विजन कॉलेज की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम नृत्य आदि प्रोग्राम किये। सिंगोली एमपी स्कूल के नन्हे मुन्ने बच्चों ने भगवान रामलला की जीवंत झांकी के रूप में लव कुश द्वारा भक्ति मय नाटिका प्रस्तुत की गई। महासंघ महासचिव राजकुमार बज ने महासंघ स्थापना और महासंघ के उद्देश्य के बारे में बताया। सभा के मुख्य वक्ता राकेश पुरोहित ने जीवन को कैसे उत्तम तरीके से जिया जाए उसके बारे में टिप्स दिए। महंत चंद्र भारती ने महासंघ की सफलता के लिए आशीर्वाद दिया। डिप्टी करण सिंह ने सभी को संगठन में रहने की प्रेरणा दी। 
डॉ आई एम सेठिया ने व्यापारियों को संगठन के महत्व बताते हुए कहा कि एकता में बड़ी शक्ति होती है। आज के समय में व्यापार के तरीकों को नए जमाने के हिसाब से करने में ही व्यापारिक उन्नति है नए बिजनेस के तरीके के बारे में विस्तार से चर्चा की। विजन कॉलेज की मैडम साधना मंडोई ने व्यापारिक एकता और संगठन पर जोर दिया और महासंघ को इस कार्यक्रम में बुलाने के लिए आभार व्यक्त किया। संस्थान ने सभी अतिथियों का माला उपरर्णा और प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत अभिनंदन किया। महासंघ के सचिव प्रतीक बोहरा ने महासंघ के भविष्य की योजनाओं के बारे में बताया।  संयोजक राजेश विरानी की टीम ने भोजन व्यवस्था सम्हाली। कार्यक्रम में सभी संगठनों के अध्यक्ष मंत्री पदाधिकारी और व्यापारी उपस्थित थे। माह के अंतिम रविवार को चित्तौड़ के सभी प्रकार का व्यापार बंद रखने का प्रस्ताव लिया। 
संरक्षक मंडल सुरेश जैन विनोद मलकानी नंदलाल बिलोची अनिल सेठिया सह संयोजक किरण डांगी उपाध्यक्ष लोकेंद्र भड़कतिया प्रहलाद पटवा ऐवंत मेहता देवेंद्र मोदी ऋषभ डांगी दिनेश हेड़ा नरोत्तम हेड़ा संजय जैन मुकेश जाट देवराज तेली प्रमोद काबरा राजेंद्र नाहटा विनीत भड़कतिया जगदीश जाट प्रहलाद जागेटिया प्रतीक बोहरा मोहित कछाला विशाल सरूपरिया आदि ने तैयारियों में भाग लिया। कोषाध्यक्ष सुनील कोठारी ने आभार व्यक्त किया ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE