नीमच। समाजसेवी स्वर्गीय कश्मीरीलाल अरोरा की स्मृति में आयोजित पांच दिवसीय राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आज फ़ाइनल मैच खेला जाएगा। शहर के लायंस क्लब में आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रदेश भर से 200 खिलाड़ियों ने भाग लिया हैं। फ़ाइनल मुकाबला आज दोपहर 03 बजे से खेला जाएगा। जिसका सीधा प्रसारण वॉइस ऑफ़ एमपी के यू ट्यूब चैनल, वॉइस ऑफ़ एमपी के फेसबुक पेज और नीमच शहर के केटीवी केबल नेटवर्क के चैनल नम्बर 127 पर दोपहर 03 बजे से दिखाया जाएगा।
प्रतियोगिता आयोजक अरुल अशोक गंगानगर और सचिव दीपक श्रीवास्तव ने बताया कि फायनल मुकाबले में मप्र बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव अनिल चौगुले, एडवाइज़र जयसिंह उपस्थित रहेंगे। पुरुष एकल का फ़ाइनल धार के अमित राठौर एवं उज्जैन के आकाश चौहान के बीच खेला जाएगा। महिला एकल का फ़ाइनल अनिशा वासे भोपाल और पांडे के बीच खेला जाएगा।