चित्तौड़गढ़। डूंगला-बड़ीसादड़ी से उदयपुर जा रही निजी बस पालाखेड़ी के पास एक खड्डे को पार करते समय अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे 33 केवी खम्भे से टकराकर पलट गई। बस के पलटने की आवाज़ सुनकर आसपास के ग्रामीण दौड़कर पहुंचे व बस में फंसे हुए यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला।
हादसे के वक्त बस में लगभग 15 यात्री थे, जिन्हें ग्रामीणों ने सुरक्षित बाहर निकाला व मौके पर पहुंची निकुम्भ पुलिस की सहायता से चिकित्सालय पहुंचाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यदि बस की टक्कर से खम्भा टूट जाता तो बहुत बड़ी जनहानि हो सकती थी।
उक्त सड़क के खड्डों से आमजन व वाहन चालक परेशान है। अभी हाल ही में डूंगला के पास गरावला की गड्ढों भरी सड़क पर एक दुर्घटना में कार चालक की मौत हो गई थी। ऐसे ही गड्ढों भरी सड़क भाणुजा ग्राम की बन गई है। जहाँ किसी हादसे की संभावना बनी हुई है।