बेरछा। सहकारिता के पितृपुरुष गुलाना क्षेत्र पूर्व विधायक स्वर्गीय कुंवर मनोहर सिंह चेयर मैन की 74वीं जन्म जयंती के अवसर पर सोमवार को बेरछा मंडी में समाजसेवी पूर्व जिला सहकारी संघ अध्यक्ष हाजी मुन्ना पठान बेरछा के नेतृत्व में क्षेत्र की सेकड़ो आम जनता को सम्मान स्वरूप 1500 कम्बल भेंट किये गए। जिसमें अधिक से अधिक संख्या में गरीब निराश्रित, विधवा महिला, पुरुष उपस्थित रहे। जिन्हे स्वल्पाहार के बाद सम्मान स्वरूप कम्बल भेंट किये गए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे स्वर्गीय सिंह के सुपुत्र यौगेंद्रसिंह बंटी बना ने अपने उद्बोधन में स्वर्गीय सिंह के सहकारिता के क्षेत्र में किये गए विकास कार्यो की बात कही। साथ ही आज स्वर्गीय सिंह के ना होते हुए भी आम जन, बेरछा और आसपास के लोगो में अदभुत प्रेम स्नेह देखकर सभी माता, बहनो, बुजुर्गो को धन्यवाद देकर हमेशा सभी सर्वहारा वर्ग के लिए तत्पर रहने की बात कही।
कार्यक्रम में हाजी मुन्ना पठान ने गुरू एवं शिष्य के रिश्ते को दुनिया का सबसे अच्छा व पवित्र रिश्ता बता कर गुरू की आज्ञा का पालन एवं उसकी महिमा की बात कही। पठान ने कहा कि स्वर्गीय चेयरमेन साहब साम्प्रदायिक सोहार्द की मिसाल क़ायम कर सर्वधर्म का आदर सम्मान निराश्रित महिला, पुरुष सभी का सहारा बनना, उनके लिए दुःख सुख में कन्धे से कन्धा मिला कर खड़े रहना, सिखा कर गये है। मैं उनके आचरणो का अनुसरण करने में पीछे नही हटता हूँ। सम्भवतः गरीब निराश्रितों की मदद करता हूँ।
कार्यक्रम में प्रतिवर्षानुसार धर्म गुरुओ का सम्मान कर स्वर्गीय सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर अथितियों का स्वागत सत्कार पुष्पमाला एवं साल साफ़ा श्रीफल उपहार से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में नागरिक अभिनंदन में बेरछा नगर की वयोवृद्ध महिला राजू बाई, हिरी बाई, मेहराज़ बी, सुंदर बाई, ज़रीना बी का स्वागत गया। साथ ही सेवानिवृत शिक्षको का स्वागत सम्मान किया गया। जिसमें राजेंद्र जैन, चन्द्रकांत नवघाने, हुकुम सिंह चौधरी, हाजी हबीब बेग मूडलॉय का सम्मान किया गया एवं कोटवार बालचन्द्र प्रजापति का स्वागत सम्मान किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता योगेंद्र सिंह बंटी बना ने की। मुख्य अतिथि घनश्यामदास गुरु गोपाल मंदिर, विशेष अतिथि हाजी निज़ाम पटेल चोसला मुसलमान, जगदीश कराड़ा ज़िला पंचायत सदस्य, विकास सिंदल ज़िला अध्यक्ष केमिस्ट एसोसिएशन शाजापुर, हाजी हाफिज अलाउद्दीन सा इमाम जामा मस्जिद बेरछा, मुकेश नागर हनुमान मंदिर, डॉ मनोज शर्मा, श्रीपाल जैन, ग़फ़्फ़ार लाला, विक्रम मालवीय, राधेश्याम रंथभँवर सरपंच, असलम शेख़ सरपंच, सलीम मंसूरी, समीउल्ला मामा, राजेंद्र चौहान, कैलाश चौहान, प्रेस कलब बेरछा से आनद आर्य, विकास सिंदल, सचिन येवले, एडवोकेट सावेद पठान, अमन शैख़, निलेश।
कार्यक्रम का सफल संचालन एडवोकेट सईद पठान ने किया। जिसमे स्वर्गीय सिंह के आमजन के प्रति अटूट प्रेम स्नेह पर विस्तृत में प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम का आभार प्रकट करते हुए एडवोकेट जावेद पठान, एडवोकेट सावेद पठान ने सभी आगन्तुओं का एक छोटे से आग्राह पर पधारने पर आभार माना।