मनासा। अयोध्या श्रीराम मंदिर से आए पूजित अक्षत अब घर-घर वितरित किए जाने लगे हैं। हिंदूवादी संगठन के जिम्मेदार लोग अक्षत लेकर घर-घर पहुंच रहे हैं और 22 जनवरी को प्रभुराम की प्राण प्रतिष्ठा को एक पर्व के रूप में मनाए जाने की अपील कर रहे हैं। सोमवार को मनासा तहसील के गांव देवरी खवासा में नगर संयोजक व टोली ने घर-घर-घर पहुंचकर पूजित अक्षत वितरित किए।
जानकारी देते हुए नगर संयोजक ने बताया कि नगर में 22 जनवरी को भजन मंडली के साथ भव्य प्रसादी वितरण का कार्यक्रम जन सहयोग से रखा गया हैं। जिसमें नगर के सभी युवा सहयोग दे रहे हैं। सरपंच प्रतिनिधि अंबाराम गुर्जर, छगनलाल राठौर, वीरेंद्र पाटीदार, दिलीप नागदा, कालूराम पाटीदार, संदीप पाटीदार, उमेश नागदा, दिनेश राठौर, मदनलाल पाटीदार उप सरपंच आदि के द्वारा गांव में घर-घर जाकर ढोल के साथ में पूजित अक्षत और श्रीराम का फोटो घर-घर जाकर वितरण किया जा रहे हैं।