जीरन। तहसील अंतर्गत गांव सौकड़ी में आज भव्य कलश यात्रा के साथ पंडित जीवनकृष्ण वैष्णव के मुखारविंद से संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। कथा से पूर्व गांव में भव्य कलश यात्रा निकली जिसमे सैकड़ो भक्तजन शामिल हुए।
कथा में महाराज श्री ने कहा कि कोई भी व्यक्ति हो चाहे उसने हजार पाप किए हो परन्तु कथा पंडाल में प्रवेश करने से पहले सब पाप बाहर गेट पर ही रुक जाते हैं। कथा में पाप प्रवेश नही कर पाता हैं।
कथा के दौरान आसपास के ग्रामीण क्षेत्रो से भी महिला पुरुष कथा सुनने पहुंचे। महाराज श्री द्वारा सुमधुर भजनों पर भक्तो ने जमकर नृत्य किया।