इंदौर। शहर में आज दोहर को बड़ा सड़क हादसा हो गया। शहर के लॉरेल्स स्कूल की बस ने दो व्यक्तियों को कुचल दिया। दुर्घटना में एक व्यक्ति मौके पर ही मौत हो गई वहीं दूसरा व्यक्ति गंभीर घायल। इस दौरान बस में बच्चे भी बैठे थे जो हादसे के बाद सहम गए। लोगों ने ड्राइवर को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।
हादसा मंगलवार दोपहर को माणिक बाग ब्रिज के नीचे हुआ। लॉरेल्स स्कूल की बस ने पहले पैदल चल रहे शख्स को कुचला। फिर एक्टिवा सवार को रौंदते हुए पोल में जा घुसी। पोल टेढ़ा हो गया।