मनासा। तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत आंतरी माता में सोमवार रात 8 बजे से सरस्वती विद्यालय में धूमधाम से वार्षिक उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में ग्राम पंचायत उप सरपंच अवधेश सिंह बना, समाज सेवी नरेंद्र सिंह रामावत, ग्राम भारती जिला उपाध्यक्ष सुनील कुमार पोरवाल सहित कई वरिष्ठजन मौजूद रहे। संस्था प्रधान बनवारी मोड़ ने बच्चों को रुचि के अनुसार अच्छा करने के लिए प्रेरित किया। वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में छोटे छोटे भैय्या बहनों द्वारा नाटक, देशभक्ति गीत एवं कई अन्य रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुतियां दी।बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले भैय्या बहनों को पुरुस्कार प्रदान किए गए। देर रात तक चले इस दौरान बड़ी संख्या में नगर सहित आसपास क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।