नीमच। नगर पालिका नीमच का विशेष सम्मेलन बुधवार 10 जनवरी को सुबह 11.30 बजे नगर पालिका नीमच स्थित बंगला नम्बर 60 स्थित परिषद कक्ष में आयोजित किया जाएगा। जिसमे शहरहित के 17 प्रस्तावों पर विचार विमर्श किया जाएगा। नपा के विशेष सम्मेलन का वॉइस ऑफ़ एमपी चैनल सीधा प्रसारण दिखाएगा।
नपा का विशेष सम्मेलन कल सुबह 11.30 बजे से शुरू होगा। जिसका सीधा प्रसारण वॉइस ऑफ़ एमपी अपने यु ट्यूब चैनल पर दर्शकों तक पहुंचाएगा। दर्शक यु ट्यूब के अलावा, वॉइस ऑफ़ एमपी के फेसबुक पेज और शहर के केटीवी कैबल नेटवर्क के 127 नम्बर चैनल पर भी देख सकते हैं।