भोरासा। संस्था मां शारदा इंदौर के द्वारा भोरासा नगर में लगातार पार्थिव शिवलिंग निर्माण व 12 ज्योतिर्लिंगों का रुद्राभिषेक का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार को भी इसी तरह का आयोजन नगर के बाबा भंवरनाथ जी मंदिर प्रांगण में किया गया, जिसमें सैकड़ों महिलाओ ने यहां पार्थिव शिवलिंग निर्माण एवं रुद्राभिषेक का 18 वां आयोजन नगर के बाबा भंवरनाथ जी मंदिर प्रांगण में आयोजित किया गया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में महिलाओं ने शामिल होकर अपने हाथों से मिट्टी के शिवलिंग का निर्माण किया एवं उनका विधि विधान पूर्वक रुद्राभिषेक किया। यहां पर महिलाओं ने भी भगवान शिव की आराधना की। साथ ही यहां पर 12 ज्योतिर्लिंगों की प्रतिमा भी लगाई गई थी। बैनर पर ज्योतिर्लिंग की विशेषता एवं उसका पूरा महत्व भी लिखा गया था, जिनके दर्शन भी सभी ने प्राप्त किए। इंदौर के पंडित धनीराम तिवारी ने सभी को शिव भगवान के रुद्र अभिषेक का महत्व समझाते हुए पूजन संपन्न करवाया।
संस्था के प्रमुख प्रमोद कुमार द्विवेदी ने बताया कि हमारा यह 18 वां आयोजन है। इन आयोजनों में नगर की महिलाएं बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रही हैं, जिससे हमंे काफी खुशी है। इन सबका सहयोग मिलने से हम आगे नगर में और भी अच्छे कार्य करेंगे। वहीं कार्यक्रम में संस्था प्रमुख प्रमोद कुमार द्विवेदी द्वारा वहां पर मौजूद महिला, बच्चों एवं पुरुषों को आने वाली संक्रांति की बधाई भी दी एवं तिल गुड़ के लड्डू, मूंगफली के दाने की पट्टी, परमल के लड्डू खिलाकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी।