नीमच। जिले के गांव आक्या स्वर्गीय गोगामेड़ी की स्मृति में संभागस्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा हैं। टूर्नामेंट के नवें दिन बुधवार को चार टीमों ने हिस्सा लिया। जिसमे चल्दु, नरवर झाला, पिपलिया रावजी और डासिया की टीमों के बीच मैच खेले गए। नरवर झाला की टीम ने तीनो टीमों को हराकर सेमी फाइनल में प्रवेश किया। क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आयोजन कर्ता द्वारा पुरुस्कार देकर सम्मानित किया गया। 12 जनवरी को सेमी फाइनल मैच में विजेता रही टीम अपना प्रदर्शन करेगी। फाइनल विजेता टीम को 71000 हजार रूपए का नकद पुरुस्कार दिया जाएगा।