मनासा। नगर की तीन प्रतिभाओं ने अपनी कड़ी मेहनत के दम पर चार्टर अकाउंटेंड (सीए) बनने के सपने को साकार किया हैं। तीनो प्रतिभाओं के सीए बनने की इस महती सफलता पर परिवार जनों में हर्ष व्याप्त है।
मनासा नगर के रेडिमेड कपड़ा व्यवसाई कैलाश मुजावदिया के पुत्र अक्षत मुजावदिया (लक्की) ने अपने पहले ही सफल प्रयास में यह उपलब्धि हासिल की हैं। साथ ही इलेक्ट्रिक व्यवसाई माधव लढा की सुपुत्री श्रेया लढा व कपड़ा व्यवसाई शरद झंवर के सुपुत्र केशव झंवर ने भी सीए बनाने के अपने सपने को साकार करते हुए नगर का नाम रोशन किया हैं। भारत विकास परिषद ने मनासा नगर के इन होनहार छात्र छात्राओ के सीए बनने पर हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की हैं।