BREAKING NEWS
NEWS : शिक्षक संघ प्रगतिशील ने नवागत जिला शिक्षा.. <<     BIG NEWS : वन विभाग की छापेमारी में खुला राज, घर में.. <<     KHABAR : रतलाम में कलेक्टर बने 5वीं कक्षा के टीचर,.. <<     REPORT : अवैध खनिज परिवहन पर नीमच कलेक्टर हिमांशु.. <<     BIG NEWS : स्विफ्ट डिजायर में डोडाचूरा की बड़ी खेप,.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान के तहत दतिया पुलिस ने.. <<     NEWS : ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में चुनावी.. <<     NEWS : स्वतंत्रता दिवस पर पेच एरिया कांग्रेस.. <<     NEWS : 15 अगस्त को चित्तौड़गढ़ में गूंजेगा.. <<     नीमच के पिपलोन में किसान मोर्चा की भव्य.. <<     NEWS : विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर विभाजन की.. <<     BIG NEWS : नीमच में मिलावटखोरों पर शिकंजा, जब खाद्य.. <<     NEWS : भाजपा के युवा संवाद में उठे तीखे सवाल,.. <<     VIDEO NEWS: फाइलों में चमकती सड़कें, जमीन पर बदहाली;.. <<     BIG NEWS : स्वतंत्रता दिवस से पहले नीमच पुलिस का.. <<     KHABAR : 15 अगस्त की शाम रवींद्र भवन में सांगीतिक.. <<     BIG NEWS : एमपी के 20 अफसरों को प्रेसिडेंट मेडल, गृह.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 11, 2024, 5:36 pm
KHABAR : भारतीय सनातन संस्कृत में गौ सेवा का अमूल्य योगदान, महिलाओं ने गौ माता का पूजन कर मनाया मकर संक्रांति पर्व, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। भारतीय सनातन संस्कृति में गौ सेवा का अत्यधिक महत्व हैं। श्री कृष्ण ने भी  स्वयं ग्वालपाल चरवाह बन गौ पालन कर संसार को गौ सेवा का संदेश दिया हैं। पृथ्वी पर प्रकृति में विचरण करने वाले पशु पक्षियोंकी रक्षा का कर्तव्य देश के प्रत्येक नागरिक का है। हम पशु पक्षी जैसे मुक प्राणियों की वह सेवा करते हैं तो इसे प्रकृति का संतुलन बना रहता है और वातावरण शुद्ध रहता है। गाय के गोबर से खाद बनता है वह खाद फसलों में पौष्टिक आहार प्रदान करता है। यह बात जय गणेश परिवार की पहल जीव सेवा विकास अभियान की पावन श्रृंखला में श्री कृष्ण गौशाला धामनिया में आयोजित गौ सेवा पूजन कार्यक्रम में उपस्थित मातृशक्ति ने सामूहिक रूप से व्यक्त किए। 
उन्होंने कहा कि गौ माता केवल पशु नहीं यह भारतीय संस्कृति सनातन संस्कृति है इसलिए वह माता को हिंदू समाज माता कहकर बुलाता है गायों में समस्त देवी देवताओं का निवास होता है। गौ माता का संरक्षण हमारा कर्तव्य व धर्म है। मकर संक्रांति के उपलक्ष में मातृशक्ति ने गौशाला में पहुंचकर  मकर संक्रांति के पावन पर्व के उपलक्ष्य में गौ माता का आरती पूजन किया गौ माता को हरी घास गुड खिला कर आशीर्वाद ग्रहण किया। 
इस अवसर पर जीव सेवा विकास अभियान मातृशक्ति कौशल्या काबरा के मार्गदर्शन में प्रेमलता मालू, सुशीला कालानी, मनोरमा गट्टानी, श्रीकांता कालानी, शोभा तोतला, सुनीता वर्मा, शारदा वर्मा, ताराबाई बाहेती, मीनू पाराशर सहित अन्य गौ सेवक उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE