गरोठ। ग्राम गागसी में चल रही भागवत कथा के अंतर्गत कथा व्यास पंडित कन्हैया जी शास्त्री (असावती वाले) श्यामगढ़, ने गौ माता की महिमा का वर्णन किया और साथ में भगवान के नाम की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि. यदि व्यक्ति पूर्ण श्रद्धा और विश्वास के साथ भगवान के नाम का आश्रय लेता है तो निश्चित ही वह इस संसार रूपी भवसागर से पार जा सकता है, तथा अपना आत्म कल्याण कर सकता है।
पंचम दिवस की कथा में आसपास के क्षेत्र की जनता बहुत अधिक संख्या में कथा सुनने आई और श्री गिरिराज महाराज को छप्पन प्रकार के भोग लगाकर पूजन किया गया व लोगों ने मधुर भजनों पर नृत्य किया...भागवत कथा समापन पर ग्रामीणों ने महाप्रसादी व भंडारे का आयोजन किया है।