BREAKING NEWS
NEWS : शिक्षक संघ प्रगतिशील ने नवागत जिला शिक्षा.. <<     BIG NEWS : वन विभाग की छापेमारी में खुला राज, घर में.. <<     KHABAR : रतलाम में कलेक्टर बने 5वीं कक्षा के टीचर,.. <<     REPORT : अवैध खनिज परिवहन पर नीमच कलेक्टर हिमांशु.. <<     BIG NEWS : स्विफ्ट डिजायर में डोडाचूरा की बड़ी खेप,.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान के तहत दतिया पुलिस ने.. <<     NEWS : ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में चुनावी.. <<     NEWS : स्वतंत्रता दिवस पर पेच एरिया कांग्रेस.. <<     NEWS : 15 अगस्त को चित्तौड़गढ़ में गूंजेगा.. <<     नीमच के पिपलोन में किसान मोर्चा की भव्य.. <<     NEWS : विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर विभाजन की.. <<     BIG NEWS : नीमच में मिलावटखोरों पर शिकंजा, जब खाद्य.. <<     NEWS : भाजपा के युवा संवाद में उठे तीखे सवाल,.. <<     VIDEO NEWS: फाइलों में चमकती सड़कें, जमीन पर बदहाली;.. <<     BIG NEWS : स्वतंत्रता दिवस से पहले नीमच पुलिस का.. <<     KHABAR : 15 अगस्त की शाम रवींद्र भवन में सांगीतिक.. <<     BIG NEWS : एमपी के 20 अफसरों को प्रेसिडेंट मेडल, गृह.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 12, 2024, 10:54 am
NEWS : अंतिम सफर को जाते हुए भी रमाबाई निगम दे गई, दो लोगों को नई रोशनी, चौमहला से चोथा नेत्रदान, पढे़ खबर

Share On:-

झालावाड़। जिले की तहसील चोमहेला से नेत्रदान मृत्यु के बाद भी इस दुनिया को देखने का श्रेष्ठ माध्यम है एवं नेत्रदान के माध्यम से दो असहाय नेत्रहीन लोगों को नई नेत्र ज्योति दी जा सकती है, जैसे-जैसे लोगों को यह जानकारी मिलने के बाद कि नेत्रदान में केवल कोर्निया ही लिया जाता है एवं इससे चेहरे पर कोई विकृति नहीं आती, धीरे-धीरे नेत्रदान जागरूकता पूरे झालावाड़ जिले में बढ़ती जा रही है। इसी जागरूकता का परिचय देते हुए चौमहला कस्बे से चौथा नेत्रदान प्राप्त हुआ है।


शाइन इंडिया फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ कुलवंत गौड़ ने बताया कि चौमहला निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक रमेशचंद्र निगम की धर्मपत्नी रमाबाई निगम के देवलोकगमन होने के बाद समाजसेवी अमित अग्रवाल ने पुत्र राजकीय शिक्षक कुंजबिहारी निगम एवं सुपौत्र डॉक्टर शुभम निगम से नेत्रदान के लिए चर्चा की, शिक्षित होने के साथ-साथ गायत्री परिवार के माध्यम से परोपकार से जुड़े हुए होने के कारण परिवार के द्वारा तुरंत रमाबाई के नेत्रदान करने का निर्णय ले लिया गया, इस पर संस्था के भवानीमंडी निवासी ज्योति मित्र कमलेश दलाल एवं रामगंजमंडी निवासी दिनेश डबकरा की सूचना पर कोटा से शाइन इंडिया फाउंडेशन की टीम ने 200 किलोमीटर दूर चौमहला पहुंचकर रात्रि में नेत्रदान प्राप्त किया। देर रात्रि को संपन्न नेत्रदान प्रक्रिया के समय भी बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित थे एवं सभी ने प्रत्यक्ष अपनी आंखों से नेत्रदान प्रक्रिया को देखकर जानकारी को प्राप्त किया कि नेत्रदान से चेहरे पर कोई प्रभाव नहीं होता, इस छोटी सी प्रक्रिया में शरीर से रक्त भी नहीं आता। नेत्रदान प्रकिया 15 मिनट में संपन्न हो गई।


नैत्रदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद शाइन इंडिया फाउंडेशन के द्वारा परोपकार के प्रेरणास्पद कार्य के लिए परिवारजनों को प्रशस्ति पत्र भेंट किया। शाइन इंडिया फाउंडेशन संस्थापक डॉक्टर कुलवंत गौड़ एवं नेत्र उत्सरक उत्कर्ष मिश्रा ने बताया कि स्वर्गीय रमाबाई निगम का कॉर्निया अच्छा पाया गया है, जिसे आई बैंक जयपुर भिजवा दिया गया है जहां यह दो नेत्रहीनों को नई नेत्र ज्योति प्रदान कर सकेगा।
समाजसेवी अमित अग्रवाल ने बताया कि चौमहला से यह चौथा नेत्रदान है, इससे पूर्व में भी धापूबाई जैन, मोहनबाई जैन, एवं शिक्षक सुरेश जैन का नेत्रदान भी चौमहला से प्राप्त हो चुका है। धीरे-धीरे भ्रांतियां का निवारण होने के बाद चौमहला में नेत्रदान के प्रति जागरूकता बढ़ती जा रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE