जीरन। जीरन नगर में धनराज पाटीदार सगवारिया की दिनांक 14 फरवरी 2024 को मृत्युपरांत स्व प्रेरणा से उनके पुत्र मुकेश और पोत्र अशोक, ललित एवं उनके परिवार द्वारा जनहित में दान के महत्व को समजते हुए पाटीदार मित्र मंडल, नीमच के माध्यम से नेत्रदान किया गया। इनके इस नेत्रदान से दो व्यक्तियों के जीवन में नेत्रज्योति आयेगी। इस नेत्रदान के प्रेरणा दाता स्वयं मुकेश एवं सगवारिया परिवार जीरन रहे।
यह नेत्रदान इस सत्र का चौथा व अब तक का 25वां नेत्रदान हैं। नेत्रदाता परिवार, प्रेरक तथा गोमांबाई नेत्रालय टीम का पाटीदार मित्र मंडल की ओर से हार्दिक आभार। परिवार इसी प्रकार मानव सेवा के लिए तत्पर रहे।
मित्र मंडल ईश्वर से प्रार्थना करता हैं कि दिंवगत आत्मा को मोक्ष प्रदान कर अपने चरणों में स्थान दें। शोकाकुल परिवार को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करे।