चित्तौड़गढ़। चित्तौड़ी आठम महोत्सव समिति द्वारा पुलवामा में शहीद हुए जवानों को शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि दी।
अमन गौड़ ने बताया कि पुलवामा में हुए आंतकी हमले को आज पांच साल पूरे हो गये हैं। 14 फरवरी 2019 को दोपहर करीब 3 बजे जेश ए मोहम्मद के एक आतंकवादी ने श्रीनगर जम्मू नेशनल हाईवे पर सीआरपीएफ के काफीले को विस्फोटक के वाहन से टक्कर मार दी थी जिससे सीआरपीएफ के करीब 40 जवान शहीद हो गये थे। जो भारत की एक बहुत बड़ी क्षति थी।
इस दिवस पर प्रति वर्ष श्रद्धांजलि अर्पित किये जाने के क्रम में बुधवार को शहीद स्मारक पर विजय वैष्णव, मयंक टांक, कृष्णा सोनी, अक्षय सेन, छूटकू गौड़, भेरूलाल, सुमित राठौड़ आदि कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित की और दो मिनिट का मौन रख कर श्रद्धांजलि दी।