गरोठ। नगर की अग्रणी शैक्षणिक संस्था सरस्वती शिशु विद्या मंदिर उमावि गरोठ में बसंत पंचमी के अवसर पर विद्यालय के सभी भैया/बहिनों, आचार्य परिवार, समिति परिवार, अभिभावक बन्धु,सेवक, सेविका, चालक, परिचालक, नगर के समाजसेवी गणमान्य महानुभावो ने सामूहिक रूप से विद्या एवं संगीत की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती का पूजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में नारायण सिंह सिसोदिया (विद्यालय समिति अध्यक्ष), विशेष अतिथि कालूराम धनोतिया, (विद्यालय समिति सदस्य), विशिष्ट अतिथि हर्षवर्धन चौधरी (विद्यालय समिति सह सचिव), सुंदरलाल पाटीदार, नमित चौधरी, प्रधानाचार्य अंतिम वर्मा द्वारा मां सरस्वती, प्रणव अक्षर ओम, तथा मां भारती का पूजन अर्चन कर दीप प्रज्वलित कर बसंत पंचमी पर्व का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम की अगली कड़ी में अतिथि कालूराम धनोतिया द्वारा बसंत पंचमी का महत्व बताया गया।
विद्यालय के प्राचार्य कैलाश चंद्र जायसवाल ने बसंत पंचमी मनाने का उद्देश्य से अवगत कराते हुए बताया कि सरस्वती विद्या प्रतिष्ठान मालवा प्रांत की योजनानुसार प्रतिवर्ष बसंत पंचमी का पर्व समर्पण दिवस के रूप में मनाया जाता है।
आज के दिन मां सरस्वती के चरणों में गरीब वनवासी भैया/बहिनों की शिक्षा तथा जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के लिए समर्पण राशि का दान किया जाता है। आज के दिन समर्पण के रूप में किया गया दान वनवासी क्षेत्र में चल रहे एकल विद्यालयों के संचालन में सहयोग हेतु भेजा जाता है जिससे वनवासी अंचल के भैया/बहिन अच्छे संस्कार के साथ शिक्षित हो सके तथा अपना जीवन स्तर ऊंचा उठाकर देश की उन्नति में सहभागी बन सके।
कार्यक्रम की अगली कड़ी में नव प्रवेशी भैया बहनों का विद्यारम्भ संस्कार का कार्यक्रम विद्यालय परिसर में वेद मंत्रो व यज्ञ में संपूर्ण राष्ट्र में शांति और उन्नति की कामना की आहुतियां देकर पूर्णाहुति के साथ संपन्न किया गया। पवित्र यज्ञ में विद्यालय के सभी भैया/बहनों, आचार्य परिवार, समिति परिवार अभिभावकों, नगर के गणमान्य समाजसेवी महानुभाव, सेवक सेविका,चालक तथा परिचालक द्वारा पवित्र हवन कुंड में आहुतियां दी गई तथा मां सरस्वती से सभी के लिए सुख समृद्धि की कामना की गई।
आमंत्रित अतिथियों का परिचय विद्यालय के प्राचार्य कैलाश चंद्र जायसवाल द्वारा कराया गया। मां सरस्वती पूजन तथा यज्ञ हवन का कार्यक्रम विद्यालय के लेखापाल ओम प्रकाश व्यास द्वारा संपन्न कराया गया। आमंत्रित अतिथियों का स्वागत विद्यालय आचार्य दीपक साहू तथा वीरेंद्र पाटीदार द्वारा किया गया।
कार्यक्रम की भूमिका विद्यालय के वरिष्ठ आचार्य संतोष प्रजापति द्वारा रखी गई। प्रेरणादायक अमृत वचन का वाचन नेहा प्रधान दीदी द्वारा व्यक्त किया गया।प्रेरणादायक सुमधुर व्यक्तिगत गीत आचार्य मनोज जोशी द्वारा प्रस्तुत किया गया।संचालन विद्यालय के आचार्य शुभम सोनी द्वारा किया गया। उक्त जानकारी विद्यालय के प्रचार प्रसार प्रमुख मनोज जोशी द्वारा दी गई।