देवास। अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले यात्रियों की जिला अस्पताल में मेडिकल के लिए आज शुक्रवार सुबह से ही भीड़ लग गई। यात्रियों ने बताया कि हमने रजिस्ट्रेशन करवाया है जिसके बाद यहां पर हमारा मेडिकल होगा। मेडिकल में कई प्रकार की जांच होगी इसके बाद डॉक्टर उन्हें वेरीफाई करेंगे इस डॉक्यूमेंट के आधार पर हम यात्रा कर पाएंगे। बड़ी संख्या में जिला अस्पताल में यात्री सुबह से ही पहुंचे हैं और अपना मेडिकल चेकअप करवा रहे हैं। वहीं उन्होंने बताया कि जिला अस्पताल में अनुकूल व्यवस्थाएं की गई है।