खाचरौद। गेहूं खरीदी को लेकर किसानो को हो रही परेशानीयों को लेकर खबर प्रकाशित की गई थी जिसमे उक्त अधिकरीयों और विधायक की बातो को ध्यान मे रखते हुए किसानो की समस्याओ से शासन प्रशासन को अवगत कराया गया था जिस पर मध्यप्रदेश खादय नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा केवल सोसायटीयों के माध्यम से ही गेहूं की खरीदी की जा रही थी जिस पर उच्च विभाग द्वारा समस्याओ को ध्यान मे रखते हुए बड़े खरीदी सायलो प्लांट की शुरुआत की गई है जिससे की बड़े किसानो को तेज गति से समय रहते अपने फसलों को बेचने का अवसर मिल सकेगा।
ई उपार्जन खरीदी को लेकर किसान अपनी फसलों को लेकर स्लॉट बुकिंग खाचरोद बेग सायलो प्लांट पर करवा चुके है जिसकी लिमिट 5200 क्विंटल प्रति दिन की है और किसान बड़ी संख्या मे प्लांट पर गेंहू लेकर पंहुचे है लेकिन शुरू दिन ही खरीदी को लेकर केवल 1500 क्विंटल गेहूं की तुलाई ही हो पाई है और रिटर्न ट्राली वजन कांटा अब तक शुरू नहीं हो पाया है जिससे की खाली तुलाई प्रक्रिया भी एक कांटे पर हो रही है मोके पर मौजूद खरीदी केंद्र प्रभारी प्रेम प्रताप से जानकारी ली गई तो पता चला की आईटी द्वारा सॉफ्टवेयर अभि तक पूरी तरह से अपडेट नहीं हुआ है तकनिकी कारणों से कार्य धीमा चल रहा है कोसिस है जल्द से जल्द कार्य को गति मिलेगी।
मध्यप्रदेश सरकार द्वारा प्रति वर्ष गेहूं खरीदी को लेकर बड़े पैमाने पर खरीदी केंद्र और सायलो शुरू किये गए है लेकिन देरी से शुरू होने और समर्थन मूल्य मे कमी को लेकर कई किसानो द्वारा फसलों को मंडियो मे बेच चुके है और एक तरफ मौसम की मार से भी पैदावार मे फसलो मे कमी आई है जिससे की कई किसानो के पंजीयन खाली पड़े है और कम मात्रा मे किसान उपार्जन केंद्र पर पंहुचे है अब यह तो समय ही बताएगा की आखिर की उपार्जन खरीदी केन्द्रो पर आवक कितनी होती है।