रतलाम। सत्र 2024-25 में रतलाम जिले के बाजना विकासखंड में जनजाति कार्य द्वारा संचालित बालक क्रीड़ा परिषद बाजना में प्रवेश चयन प्रक्रिया प्रारंभ की जाना है। छात्रों के नवीन चयन प्रक्रिया हेतु आगामी 15 जून से 25 जून तक छात्रों के बैटरी टेस्ट के आधार पर कबड्डी, कुश्ती तथा एथलेटिक्स खेलों में प्रवेश दिया जाएगा। नवीन प्रवेश हेतु आवेदन अधीक्षक क्रीड़ा परिसर बाजना से प्राप्त करके 20 अप्रैल तक जमा किए जा सकते हैं।सहायक आयुक्त रंजना सिंह ने बताया कि छात्र अनुसूचित जनजाति वर्ग का होना चाहिए। जिले तथा क्षेत्र का कोई बंधन नहीं है। खेल परिसर में जनजाति संवर्ग छात्र की आयु 11 से 14 वर्ष, मिनी 14 से 16 वर्ष जूनियर वर्ग एवं 16 से 18 वर्ष सीनियर में प्रवेश दिया जाएगा। परीक्षा में चयन के लिए निर्धारित टेस्ट में 40 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य है ।चयन परीक्षा में प्रवेश के समय 3 वर्षों की मूल अंकसूची की छाया प्रति, प्रोफाइल पंजीयन, जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बैंक पासबुक की छाया प्रति एवं उक्त दस्तावेज की मूल प्रति भी साथ लेकर आवे, तीन पासपोर्ट साइज के फोटो भी प्रस्तुत करें।