देवास। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋषव गुप्ता तथा सीईओ जिला पंचायत एवं नोडल अधिकारी स्वीप अभियान हिमांशु प्रजापति के मार्गदर्शन में लोकसभा निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत मतदाता जागरूकता अभियान की गतिविधियां संचालित की जा रही है। स्वीप गतिविधियों के माध्यम से मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसके तहत मतदाता जागरुकता अभियान के तहत आवास नगर (बीएनपी) की महिला मतदाताओं को शत-प्रतिशत मतदान करने की शपथ दिलाई एवं जागरुकता बैच लगाए गए। महिला मतदाताओं से आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 में अपने मताधिकार का उपयोग करते हुए शत-प्रतिशत मतदान करने के लिए आग्रह किया गया।