बड़वानी। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रेहगुन में एक बस पर पत्थर मारकर बस का कांच फोड़ने का मामला सामने आया है दरअसल बड़वानी से खेतिया चलने वाली बस लेकर ड्राइवर दिनेश धनगर ओर कंडक्टर सुजित राठौर अपने तय समय पर बड़वानी से खेतिया की ओर सवारीयो को लेकर जा रहे थे। तभी ग्राम रेहगुन के पास दो चेहरे बंधे लोगों ने पत्थर बरसाकर बस के सामने का कांच फोड दिया। यह तो गनीमत रही कि इस दौरान कोई भी हताहत नहीं हुआ है वहीं बड़वानी थाने पर इस घटनाक्रम की शिकायत दर्ज कराई गई है।