BREAKING NEWS
KHABAR : जमुनिया बालाजी मंदिर परिसर में भारत.. <<     NEWS : रेलवे ट्रैक के पास बनी चौपाटी मार्केट पर.. <<     BIG NEWS : घर में घुसकर हमला या पारिवारिक विवाद?.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में अंतर सदनीय.. <<     NEWS : ज्ञान गंगा महोत्सव में परिवार, संस्कार और.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : कुंभानगर चौपाटी पर जाड़ावत का भाजपा पर.. <<     NEWS : महावीर इंटरनेशनल का मिशन शिक्षा, 9 स्कूलों.. <<     NEWS : 12 जुलाई को होगा भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह,.. <<     NEWS : ठाकुर श्री कल्लाजी के दिव्य दर्शन के साथ.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर पुलिस का प्रहार, जब.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत महिला.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की मल्हारगढ़ थाना पुलिस और.. <<     KHABAR : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत नीमच.. <<     BIG NEWS : बदहाल सड़क को लेकर फूटा गुस्सा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 13, 2024, 10:34 am
BIG NEWS : 16 को दिग्विजय-शिवराज 19 को भरेंगे नामांकन, दो दिन की छुट्‌टी के बाद सिंधिया, बरैया भरेंगे पर्चा, बीएसपी कैंडिडेट घोषित नहीं, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। प्रदेश में तीसरे चरण के लिए शुरू हुई लोकसभा चुनाव की नामांकन प्रक्रिया अब 2 दिन के अवकाश के बाद सोमवार को शुरू होगी। इस चरण में कांग्रेस और भाजपा के कई दिग्गज चुनाव मैदान में अपना नामांकन दाखिल करेंगे। इनमें पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान, दिग्विजय सिंह, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शामिल हैं।


पहले दिन नामांकन शुरू होने के बाद छह सीट पर 7 प्रत्याशियों के नामांकन भरे गए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 19 अप्रैल को विदिशा और दिग्विजय सिंह राजगढ़ लोकसभा सीट पर मंगलवार 15 अप्रैल को नामांकन भरेंगे।


विदिशा लोकसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी प्रताप भानु शर्मा ने पहले दिन नामांकन भर दिया है जबकि भाजपा से पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान प्रत्याशी हैं। अभी उनके नामांकन की तारीख तय होना बाकी है। भिंड से कांग्रेस के फूल सिंह बरैया की भी नामांकन तारीख तय होना बाकी है। चरण के नामांकन के लिए अब उम्मीदवारों को चार दिन का समय मिलेगा।


शुक्रवार को नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के बाद शनिवार और रविवार तथा बुधवार को राम नवमी का अवकाश है। इसलिए सोमवार, मंगलवार, गुरुवार व शुक्रवार को ही नामांकन जमा किए जा सकेंगे।


बीएसपी का कैंडिडेट घोषित होना बाकी
दूसरी चरण में बैतूल लोकसभा सीट से प्रत्याशी रहे अशोक भलावी की हार्ट अटैक से मौत के बाद बीएसपी ने अभी इस सीट से कैंडिडेट घोषित नहीं किया है। चुनाव आयोग ने कहा है कि इस सीट पर जो 13 कैंडिडेट थे उनमें से 12 कैंडिडेट यथावत रहेंगे और तेरहवें कैंडिडेट के रूप में बीएसपी का नया प्रत्याशी अपना नामांकन भर सकेगा। बीएसपी का प्रत्याशी भी अब अगले चार दिनों में ही नामांकन दाखिल कर सकेगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE