रतलाम। द विजन इंगलिश कोचिंग संचालक की करतूत के बाद शहर की सामाजिक संगठनों से जुड़ी महिलाएं आगे आई है। जागरुक महिलाओं ने जिला अभिभाषक संघ अध्यक्ष को ज्ञापन सौंप मांग कि है कि कोचिंग संचालक संजय पोरवाल के पक्ष में कोई भी वकील पैरवी नहीं करे। ताकि हमारे शहर की बेटियां सुरक्षित रह सके।
महिलाओं ने कहा कि यह प्रकरण अपने आप में शहर के लिए कलंक है। इससे शहर के हर नागरिक का सिर शर्म से झुका है। आरोपी ने गुरु शिष्य परंपरा को कलंकित किया है। ऐसे व्यक्ति समाज के बीच रहने के काबिल नही है।
अभिभाषक संघ अध्यक्ष राजीव ऊबी से कहा कि आपके माध्यम से रतलाम के अधिवक्ताओं से आग्रह है कि दुष्कर्म के आरोपी संजय पोरवाल के पक्ष में पैरवी नही कर समाज को नैतिकता का संदेश दिया जाए। हम सभी का भी यह दायित्व है कि आरोपी संजय पोरवाल को कड़ी सजा मिले। बहन बेटियों को आर्थिक, मानसिक और शारीरिक रुप से प्रताड़ित करने वाले संजय पोरवाल का केस की शहर का कोई भी वकील पैरवी नहीं करे।
महिलाओं ने एसपी राहुल कुमार लोढ़ा को भी एक पत्र सौंप कड़़ी कार्रवाई व शहर में चल रहे कोचिंग सेंटरों की जांच की मांग की। रतलाम आई रतलाम-झाबुआ संसदीय क्षेत्र लोकसभा चुनाव बीजेपी प्रत्याशी अनीता नागर सिंह चौहान से भी मुलाकात कर आरोपी पोरवाल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
इस दौरान अध्यक्ष जाग्रत नारी समिति सीमा टाक (पूर्व पार्षद) अदिति दवेसर एडवोकेट प्रबल वेलफेयर सोसायटी, अर्चना पालीवाल, विधा सांखला, आशा सोनी, बबिता नागर, पुष्पा शाह, सुषमा शर्मा, शीला, एडवोकेट प्रिती सोलंकी, मोनिका, बबली पाल सहित अन्य महिलाएं मौजूद रही।