नीमच। रेलवे ने गर्मी की छुट्टियों के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की अधिक भीड़ को देखते हुए रतलाम मंडल के नीमच-मंदसौर से होकर गुजरने वाली एक स्पेशल ट्रेन को संचालन की अनुमति दे दी है। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में कुल 12 फेरे लगाएगी। ट्रेन की शुरूआत 13 अप्रैल से होगी।
रतलाम मंडल के अधिकारियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार गाड़ी संख्या 06281 मैसूर-अजमेर स्पेशल 13 अप्रैल से 18 मई तक मैसूर से प्रति शनिवार 10 बजे चलकर रतलाम मंडल के रतलाम (21.05/21.15 रविवार), मंदसौर (22.20/22.22), नीमच (23.05/23.07) एवं चित्तौड़गढ़ (00.30/00.35) होते हुए सोमवार को 4 बजे अजमेर पहुंचेगी। इसी प्रकार वापसी में गाड़ी संख्या 06282 अजमेर मैसूर स्पेशल 16 अप्रैल से 21 मई तक अजमेर से प्रति मंगलवार को 20.10 चलेगी। जो रतलाम मंडल के चित्तौड़गढ़ (23.15/25.25), नीमच (00.15/00.17), मंदसौर (01.10/01.12), रतलाम (03.10/03.20) होते हुए गुरुवार को 16.40 बजे मैसूर पहुंचेगी।
इन स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेन-
इस ट्रेन का दोनों दिशाओं में मंडया, केएसआर बेंगलूरु, तुमकूर, अरसीकेरे, चिक्कजाजूरु, दावणगेरे, हरिहर, हावेरि, बेलगावि, हुब्बलि, धारवाड, मिरज, सांगली, पुणे, कल्याण, वसई रोड, सूरत, वडोदरा, रतलाम, मंदसौर, नीमच एवं चित्तौड़गढ़ स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है। इस ट्रेन में दो सेकंड एसी, तीन थर्ड एसी, 12 स्लीपर एवं एक सामान्य श्रेणी के कोच रहेंगे।