देवास। शहर को ग्रामीण क्षेत्र से जोड़ने वाला अंडर ब्रिज पहली ही बारिश में अपनी पोल खोल रहा है यह अंडर ब्रिज कुछ दिनों पूर्व ही बनाया गया था लेकिन यह भ्रष्टाचार की भेट चढ़ गया है आज चंद घंटे की बारिश में ब्रिज की दीवारों से पानी निकलना शुरू हो गया इसके बाद इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गई ।स्थानीय पार्षद प्रतिनिधि राहुल पवार ने बताया कि यह ब्रिज विजयनगर मुखर्जी नगर राजाराम नगर सहित दर्जन पर कॉलोनी और ग्रामीण क्षेत्रों को शहर से जोड़ता है इस ब्रिज के निर्माण को लेकर पहले कई बार स्थानीय रहवासियों के साथ आंदोलन भी किये जा चुके हैं लेकिन यह ब्रिज आप देख सकते हैं कि किस तरह से भ्रष्टाचार की भेट चढ़ चुका है 8 करोड़ की लागत से बने इस ब्रिज को बने कुछ भी महीने हुए हैं और यह बेमौसम बारिश अपनी हकीकत खुद ब खुद बयां कर रहा है इस ब्रिज की शिकायत रेलवे अधिकारियों को की जाएगी।