इन्दौर। वर्ष 2024 की दूसरी लोक अदालत 11 मई को आयोजित होना है। इसकी मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा तैयारी की जा रही है। पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी के प्रबंध निदेशक अमित तोमर ने बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के शेड्यूल के अनुसार आगामी लोक अदालतें 11 मई , 14 सितंबर एवं 14 दिसबर को आयोजित होना है। इन अदालतों में बिजली के विजिलेंस संबंधित और संचारण संधारण चेकिंग दल द्वारा बनाए गए प्रकरणों को समाधान के लिए रखा जाएगा। लोक अदालतों को सफल बनाने के लिए बिजली कंपनी की विजिलेंस टीम की ओर से विस्तृत तैयारी प्रारंभ कर दी गई है। कंपनी स्तर पर हजारों नोटिस जारी किए जाएंगे। वर्ष की पहली लोक अदालत 9 मार्च को आयोजित हो चुकी है।