BREAKING NEWS
KHABAR : जमुनिया बालाजी मंदिर परिसर में भारत.. <<     NEWS : रेलवे ट्रैक के पास बनी चौपाटी मार्केट पर.. <<     BIG NEWS : घर में घुसकर हमला या पारिवारिक विवाद?.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में अंतर सदनीय.. <<     NEWS : ज्ञान गंगा महोत्सव में परिवार, संस्कार और.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : कुंभानगर चौपाटी पर जाड़ावत का भाजपा पर.. <<     NEWS : महावीर इंटरनेशनल का मिशन शिक्षा, 9 स्कूलों.. <<     NEWS : 12 जुलाई को होगा भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह,.. <<     NEWS : ठाकुर श्री कल्लाजी के दिव्य दर्शन के साथ.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर पुलिस का प्रहार, जब.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत महिला.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की मल्हारगढ़ थाना पुलिस और.. <<     KHABAR : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत नीमच.. <<     BIG NEWS : बदहाल सड़क को लेकर फूटा गुस्सा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 13, 2024, 1:51 pm
KHABAR : निःशुल्क प्लास्टिक सर्जरी एवं ग्रीवा कैंसर की पेप स्मीयर जाँच का शिविर प्रारंभ, कल भी मिलेगा मरीजों को विशेषज्ञ डॉक्टरों को उचित परामर्श, पढ़े खबर

Share On:-

इन्दौर। इंदौर के रार्बट नर्सिंग होम में 23वां नि:शुल्क प्लास्टिक सर्जरी शिविर आज से प्रारंभ हुआ। यह शिविर 14 अप्रैल तक चलेगा।  शिविर का शुभारंभ  संभागायुक्त दीपक सिंह सिंह ने किया। इस अवसर पर समाजसेवी गिरीश मतलानी , वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. विजयसेन यशलहा, शहर क़ाज़ी डॉ. इशरत अली, सहायता संस्था के अध्यक्ष डॉ. अनिल भण्डारी और अन्य समाज सेवी  तथा प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।

बताया गया कि यह शिविर सहायता संस्था के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। इस शिविर में विशेष रूप से गरीब एवं जरूरतमंद मरीजों के ही ऑपरेशन किये जायेंगे। जन्मजात शारीरिक विकारों (कटे होंठ, तालू) एवं किसी दुर्घटना के बाद छूटे निशानों एवं जलने के कारण आयी विकृति के ऑपरेशन होंगे। ऑपरेशन किये जाने के लिये मरीजों का आज चिन्हांकन किया गया। इस शिविर में वरिष्ठ शल्य चिकित्सक डॉ. प्रकाश छजलानी भी अपनी निःशुल्क सेवायें देंगे।

रॉबर्ट नर्सिंग होम के सेक्रेटरी एवं ट्रस्टी डॉ. वी. एस. यशलहा ने बताया कि इस शिविर हेतु अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर एवं मरीजों हेतु रहने की व्यवस्था निःशुल्क की गई है। इस शिविर में सिर्फ कटे होंठ, तालू एवं कुछ ऑपरेशन योग्य जले हुए मरीजों के आपरेशन किये जायेंगे। ऑपरेशन हेतु मरीजों का चयन डॉ. प्रकाश छजलानी द्वारा स्वयं किया गया। डॉ. यशलहा ने बताया कि इस शिविर में महिलाओं को स्तन कैंसर की स्वयं कैसे पहचान करें उसके तरीके बताये गये। साथ ही गर्भ ग्रीवा कैंसर की जाँच VIA PAT स्मीयर द्वारा की गई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE