इंदौर। सरजू पारी महिला समिति द्वारा विंध्यवासिनी मंदिर में नवरात्री महोत्सव मनाया जा रहा है। उत्सव के दौरान मंदिर में प्रतिदिन विंध्यवासिनी माता की पूजा-अर्चना और शृंगार किया जा रहा है। महिलाओं द्वारा मातारानी का यशोगान भजनों से किया जा रहा है। महाआरती में बड़ी संख्या में महिलाएं और श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं।
महिला समिति की अध्यक्ष रजनी पांडे और संपदा मिश्रा ने बताया कि नवरात्री में सरजू पारी समाज की महिलाओं का एकत्रीकरण हुआ और सभी ने मिलकर भजन गायिका चंचल शुक्ला के भजनों पर माता के समक्ष गरबा किया। मातारानी के भजनों पर समाज की महिलाओं ने झूमकर नृत्य किया और साथ ही गरबा भी किया गया। इस मौके पर समाज के संरक्षिका उषा मिश्रा, सरिता दुबे, मंजुला दुबे, गीता शुक्ला, पूनम शुक्ला, रेखा त्रिपाठी, सत्यभामा शुक्ला, कल्पना पांडे, आभा मिश्रा, प्रगति तिवारी सहित कई लोग कार्यक्रम में मौजूद रहे।
मीडिया प्रभारी संध्या पांडे ने बताया कि इस मौके पर समाज की महिलाओं ने यह संकल्प लिया कि आने वाले समय में चुनाव में अपने परिवार सहित मतदान करने जाएंगे। समाज के लोगों को मतदान करने के लिए फोन लगाकर प्रेरित करेंगे।