मनासा। विकासखंड मुख्यालय आरवी कालेज में आगमी लोकसभा चुनाव संबंधी सभी विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों को ट्रेनिंग दी जा रही है। जिसमें चुनाव संबंधी मशीन मतपत्र पीठासीन अधिकारी सेक्टर अधिकारियों को चुनाव में पूरी तरह सतर्कता बरतने को कहा जा रहा है।
चुनाव संबंधी प्रशिक्षण की जानकारी लेने शनिवार दोपहर 12 बजे करीब नीमच कलेक्टर दिनेश जैन एवं जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी गुरुप्रसाद ने ट्रेनिंग सेंटर में अधिकारियों से चर्चा कर जायजा लिया। कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ ने जनपद पंचायत आरवी कालेज का औचक निरीक्षण किया कलेक्टर ने सभी कक्षों का अवलोकन किया। तथा संबंधित कर्मचारियों से जानकारी ली।साथ ही सभी अधिकारियों को मतदाता जागरूकता के तहत शपथ दिलाई और मतदाता जागरूकता रथ को रवाना किया ।इस निरीक्षण पर मनासा अनुविभागीय अधिकारी एसडीएम पवन बारिया तहसीलदार बीके मकवाना सहित सभी विभाग के अधिकारी कर्मचारी गण उपस्थित रहे ।