तराना। जिले के उन्हेल नगर में सनातनी हिन्दू समाज के खिलाफ आपत्तिजनक नारेबाजी के विरोध में अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय राष्ट्रीय बजरंग दल ने उज्जैन कलेक्टर के नाम एसडीएम तराना को लिखित आवेदन के ज्ञापन दिया एवं कड़ी से कड़ी कार्यवाही की मांग की।
मामला जिले के उन्हेल नगर में वर्ग विशेष के त्योहार ईद पर शहर काजी कार्यालय के बाहर खड़े सैकड़ों धर्मावलंबियों के बीच बड़ी तादाद में 20 से 25 वर्ष के मुस्लिम युवाओं ने हिन्दू समाज के प्रति विरोधाभासी नारेबाजी कर अपमानजनक शब्दों का उपयोग करते हुए वीडियो भी बनाया और वायरल भी किया। जिसको लेकर जिले का सम्पूर्ण हिन्दू समाज आहत व नाराज हुआ है इसको लेकर अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद बजरंग दल, उज्जैन जिला प्रशासन से विनम्र पुर्वक निवेदन किया है कि आगामी पांच दिनो में हिंदू समाज का अपमान करने वाले वर्ग विशेष के लोगों पर आदर्श आचार संहिता के उलंघन की कार्यवाही के साथ दण्डात्मक कार्यवाही करते हुए रासुका के तहत प्रकरण दर्ज करें अन्यथा अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद बजरंग दल सम्पुर्ण जिले भर एवं जरूरत पड़ी तो प्रदेशभर में चरणबद्ध आंदोलन करने हेतु तैयार रहेगा जिसकी सम्पुर्ण जवाबदेही शासन प्रशासन की होगी इसमें मुख्य रूप से उपस्थित रहे राष्ट्रीय बजरंग दल जिला मंत्री संतोष पाटीदार तहसील अध्यक्ष बहादुर पटेल, रोहित गुर्जर बरनावद, राजेश गुर्जर, प्रेम कसेरा, विशाल बाथम, आशीष देवड़ा, रौनक प्रजापति, रोहित प्रजापति, अमन प्रजापति, लकी जनोलिया, राष्ट्रीय बजरंग दल के सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे यह जानकारी अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद जिला अध्यक्ष मालवा प्रांत कोषाध्यक्ष मुकेश पाटीदार द्वारा दी गई।