नीमच। कलेक्टर दिनेश जैन एवं जिला पंचायत सीईओ गुरूप्रसाद ने श निवार को मनासा के कॉलेज परिसर से मतदाता जागरूकता रथ को झण्डी दिखाकर रवाना किया । इस मौके पर कलेक्टर ने उपस्थित जनों को मतदान करने की शपथ दिलाई । इस अवसर पर एसडीएम पवन बारिया ,तहसीलदार बीके मकवाना, मुकेश निगम व अन्य अधिकारी उपस्थित थे ।