BREAKING NEWS
KHABAR : जमुनिया बालाजी मंदिर परिसर में भारत.. <<     NEWS : रेलवे ट्रैक के पास बनी चौपाटी मार्केट पर.. <<     BIG NEWS : घर में घुसकर हमला या पारिवारिक विवाद?.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में अंतर सदनीय.. <<     NEWS : ज्ञान गंगा महोत्सव में परिवार, संस्कार और.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : कुंभानगर चौपाटी पर जाड़ावत का भाजपा पर.. <<     NEWS : महावीर इंटरनेशनल का मिशन शिक्षा, 9 स्कूलों.. <<     NEWS : 12 जुलाई को होगा भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह,.. <<     NEWS : ठाकुर श्री कल्लाजी के दिव्य दर्शन के साथ.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर पुलिस का प्रहार, जब.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत महिला.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की मल्हारगढ़ थाना पुलिस और.. <<     KHABAR : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत नीमच.. <<     BIG NEWS : बदहाल सड़क को लेकर फूटा गुस्सा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 13, 2024, 4:37 pm
KHABAR : इनरव्हील क्लब की शाखा नीमच ने महिलाओं में साहित्यिक अभिरूचि को जागृत करने के लिए किया संस्मरण एवं स्वरचित कविता पाठ का आयोजन, अध्यक्ष रजिया अहमद ने दिया स्वागत उद्बोधन, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। इनरव्हील क्लब की शाखा नीमच ने महिलाओं में साहित्यिक अभिरूचि को जागृत करने के लिए संस्मरण एवं स्वरचित कविता पाठ का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथि समाज सेवी पंकज ढ़ींग एवं समाजसेवी प्रियंका कविश्वर ने माँ सरस्वती एवं इनरव्हील जनक ओलीवर गोल्ड़ी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इनरव्हील प्रार्थना का वाचन पूर्व अध्यक्ष सरोज गांधी ने किया। स्वागत उद्बोधन अध्यक्ष रजिया अहमद ने प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ कोषाध्यक्ष कुसुम कदम ने कविता पाठ से किया जिन्होने बचपन पर सुन्दर गीत प्रस्तुत किया। 

रजिया अहमद ने साम्प्रदायिक सद्भाव को लेकर अपनी कविता हिन्दुस्तानी प्रस्तुत की। संस्मरण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान डॉ. माधुरी चौरसिया और द्वितीय स्थान तृप्ति दुआ एवं तृतीय स्थान हेमांगिनी त्रिवेदी का रहा।कविता पाठ में प्रथम पुरूस्कार सरोज गांधी, द्वितीय स्थान सपना गोयल और तृतीय स्थान सीमा अरोड़ा का रहा। इस अवसर पर अल्का गोयल, शारदा तौर, अमरजीत कौर, हेमा गुप्ता, सरिता पाटीदार ने भी अपनी सुन्दर प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के अंत में पंकज ढ़ींग ने आधुनिकता के दौर में अपने को जड़ो से दूर न करे विषय पर सुन्दर कविता प्रस्तुत की। प्रियंका कविश्वर ने अपनी कविता में साम्प्रदायिकता को लेकर अपनी चिंता व्यक्त की। कार्यक्रम का काव्यात्मक संचालन डॉ. माधुरी चौरसिया ने किया। आभार सचिव अरमजीत कौर छाबड़ा ने माना।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE