शाजापुर। जिले के कालापीपल पुलिस ने गांजा तस्करी करने वाले आरोपी से 02 किलो गांजा जब्त किया जिसकी कीमत 40000 रूपये है शाजापुर पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत द्वारा लगातार क्षेत्र में सक्रिय अवैध मादक पदार्थ के धंधे करने वाले अपराधियों पर कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिये जा रहे थे. इसी तारतम्य मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक टी एस बघेल शुजालपुर एसडीओपी पिंटू कुमार बघेल के निर्देशन में थाना क्षेत्र मे अवैध मादक पदार्थ के धंधे करने वाले अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु कार्यवाही कालापीपल थाना प्रभारी मनोहर सिंह जगत के नेतृत्व में टीम का गठित करके कालापीपल पुलिस को मुखवीर द्वारा सुचना प्राप्त हुई की एक व्यक्ति भैसाया गढ़ा गांव से भेसाया गढ़ा जोड की तरफ एक प्लास्टिक के झोले में गांजा लेकर जा रहा है। सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए कालापीपल पुलिस द्वारा भेसाया गढ़ा जोड पर पहुंच कर देखा। एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में खड़ा दिखाई दिया। जो पुलिस को देखकर हड़बड़ा गया और भागने लगा जिस पर पुलिस के द्वारा चारों तरफ से घेरा बंदी करके उक्त व्यक्ति को धरदबोचा आरोपी का नाम ठाकुर प्रसाद पिता देवीसिंह मेवाडा उम्र 55 साल निवासी भेसाया गढा का होना बताया पुलिस की तलाशी मे उक्त व्यक्ति से अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा होना पाया उक्त सराहनीय कार्य मे कालापीपल थाना प्रभारी मनोहर सिंह जगत उप निरीक्षक रवि भण्डारी विवेक गोस्वामी, प्रा आर विशाल पटेल. प्र आर करण वर्मा आरक्षक वेदप्रकाश परमार, आरक्षक नयन यादव आरक्षक शिवपाल, आरक्षक सुमित पटेल की मुख्य भूमिका रही।