बुरहानपुर। जिले के कलेक्टर कार्यालय के सभा कक्ष में पत्रकारों के लिए डाकमतपत्र प्रशिक्षण पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें पत्रकारों को भी अब डाक मत पत्र से मतदान करने का अधिकार पहली बार प्राप्त हुआ है।
पत्रकार मतदान के दिन कवरेज में व्यस्त होते हैं जिसके चलते वह मतदान नहीं कर पाते है जिसे लेकर निर्वाचन आयोग ने पत्रकारों के लिए डाक मत पत्र के माध्यम से मतदान की सुविधा प्रदान की है। जिसके लिए अपर कलेक्टर शंकर लाल सिंघाड़े ने पत्रकारों के लिए डाक मतपत्र प्रशिक्षण पर एक कार्यशाला का आयोजन किया ।