मंदसौर। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दिलीप कुमार यादव ने निर्वाचन कार्य के सुचारू रूप से संपादन के लिए अधिकारियों/कर्मचारियों की आवश्यकता तथा निर्वाचन के महत्व को देखते हुए समस्त शासकीय अर्द्धशासकीय व संविदा अधिकारी/ कर्मचारियों के समस्त प्रकार के अवकाश पर निर्वाचन संपन्न होने पर प्रतिबंध लगाया है। अनुभाग स्तर के तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों के आकस्मिक अवकाश के समस्त आवेदन पत्रों का निराकरण संबंधित अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) अपने स्तर पर करेंगे। चिकित्सा अवकाश/अर्जित अवकाश/अति विशेष परिस्थिति से संबंधित आवेदन पत्रों को विभाग प्रमुख अपनी अनुशंसा के साथ मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं नोडल अधिकारी मैनपावर मंदसौर को प्रेषित करेगें। समस्त सेक्टर अधिकारी अवकाश संबंधी आवेदन अपने संबंधित सहायक रिटर्निंग अधिकारी को प्रस्तुत करेगें। सहायक रिटर्निंग अधिकारी द्वारा सेक्टर अधिकारी के आवेदन पर निराकरण किया जावेगा। जिला कार्यालय प्रमुख के अवकाश व मुख्यालय छोड़ने की अनुमति संबंधी आवेदन एवं निर्वाचन कार्य में लगे नोडल अधिकारी/सहायक नोडल अधिकारी एवं मतदान दलों में नियत कर्मचारियों द्वारा अवकाश संबंधी आवेदन का निराकरण कार्मिक नोडल मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मंदसौर द्वारा किया जावेगा। चिकित्या अवकाश को छोड़कर जो अधिकारी अवकाश पर है वे तत्काल अपने कर्तव्य पर उपस्थित हो।