मनासा। आगामी त्योहार को लेकर पुलिस थाना मनासा पर शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में आगामी त्योहार रामनवमी, महावीर जयंती को लेकर विचार विमर्श किया गया। साथ ही आगामी त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने पर सहमति बनी। साथ ही नगर की ज्वलंत समस्या जो हर बैठक में उठाई जाती है यातायात व अतिक्रमण की उस पर भी सभी सदस्यों व पत्रकारों ने अपने-अपने सुझाव दिए। इस पर उपस्थित अधिकारियों ने इस पर अमल करने की बात कही। इस अवसर पर एसडीएम पवन बारिया, टीआई शिवकुमार यादव, तहसीलदार मकवाना, सीएमओ पाटीदार सहित गणमान्य नागरिक, पत्रकार उपस्थित रहे।