BREAKING NEWS
KHABAR : जमुनिया बालाजी मंदिर परिसर में भारत.. <<     NEWS : रेलवे ट्रैक के पास बनी चौपाटी मार्केट पर.. <<     BIG NEWS : घर में घुसकर हमला या पारिवारिक विवाद?.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में अंतर सदनीय.. <<     NEWS : ज्ञान गंगा महोत्सव में परिवार, संस्कार और.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : कुंभानगर चौपाटी पर जाड़ावत का भाजपा पर.. <<     NEWS : महावीर इंटरनेशनल का मिशन शिक्षा, 9 स्कूलों.. <<     NEWS : 12 जुलाई को होगा भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह,.. <<     NEWS : ठाकुर श्री कल्लाजी के दिव्य दर्शन के साथ.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर पुलिस का प्रहार, जब.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत महिला.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की मल्हारगढ़ थाना पुलिस और.. <<     KHABAR : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत नीमच.. <<     BIG NEWS : बदहाल सड़क को लेकर फूटा गुस्सा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 14, 2024, 3:24 pm
BIG NEWS : शाजापुर का एक निजी गार्डन और शादी समारोह, जब हुई ये घटना तो बहू ने लगाया जिला पंचायत अध्यक्ष और परिजनों पर आरोप, लालघाटी पुलिस ने दर्ज किया मामला, पढ़े दिलीप सौराष्ट्रीय की खबर 

Share On:-

शाजापुर। शहर के एक निजी गार्डन में शादी समारोह में शामिल होने आई देवास जिला पंचायत अध्यक्ष और उनके परिजनों पर बहू और उसके मायके वालों के साथ मारपीट का मामला लालघाटी पुलिस ने दर्ज किया है, वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष के बेटे की शिकायत पर उसके ससुराल वालों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। मारपीट में दोनों पक्षों के दस लोगों को मामूली चोंट आई है। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की। शाजापुर के दुपाड़ा रोड़ पर स्थित एक निजी गार्डन में देवास जिला पंचायत अध्यक्ष लीला देवी अटारिया अपने बेटों और पति के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए आई थी। जिला पंचायत अध्यक्ष के बेटे देवेन्द्र अटेरिया की शादी शाजापुर निवासी रंजना सूर्यवंशी के साथ हुई है, उसके ससुराल वाले भी वहां शादी में आएं हुए थे। शादी में ससुराल वालों ने देवेन्द्र को पत्नी के साथ मारपीट न करने को कहा। दो दिन पहले भी देवेन्द्र ने अपने घर पर पत्नी रंजना के साथ मारपीट की थी। देवेन्द्र की साली द्वारा मारपीट की बात पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया और विवाद मारपीट में बदल गया। दोनों ही पक्षों की ओर से एक दूसरे के साथ गाली-गलौच कर मारपीट की गई। मारपीट में जिला पंचायत अध्यक्ष,उनके पति भेरूलाल अटारिया और दोनों बेटे, बेटी और छोटी बहू शामिल हैं। लालघाटी पुलिस ने हरेन्द्र सूर्यवंशी की शिकायत पर देवेन्द्र अटारिया, विरेन्द्र अटारिया,मेघा अटारिया सहित अन्य लोगों पर मामला दर्ज किया। वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष के बेटे देवेन्द्र की शिकायत पर हरेन्द्र पिता लक्ष्मीनारायण,लक्ष्मीनारायण पिता रघुनाथ,भावना पिता लक्ष्मीनारायण, निर्मला पिता लक्ष्मीनारायण, रामकला बाई पति लक्ष्मीनारायण सभी जाति सूर्यवंशी निवासी नवीन नगर शाजापुर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE