BREAKING NEWS
KHABAR : जमुनिया बालाजी मंदिर परिसर में भारत.. <<     NEWS : रेलवे ट्रैक के पास बनी चौपाटी मार्केट पर.. <<     BIG NEWS : घर में घुसकर हमला या पारिवारिक विवाद?.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में अंतर सदनीय.. <<     NEWS : ज्ञान गंगा महोत्सव में परिवार, संस्कार और.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : कुंभानगर चौपाटी पर जाड़ावत का भाजपा पर.. <<     NEWS : महावीर इंटरनेशनल का मिशन शिक्षा, 9 स्कूलों.. <<     NEWS : 12 जुलाई को होगा भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह,.. <<     NEWS : ठाकुर श्री कल्लाजी के दिव्य दर्शन के साथ.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर पुलिस का प्रहार, जब.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत महिला.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की मल्हारगढ़ थाना पुलिस और.. <<     KHABAR : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत नीमच.. <<     BIG NEWS : बदहाल सड़क को लेकर फूटा गुस्सा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 14, 2024, 5:09 pm
KHABAR : नीमच जिले के रामपुरा में संस्था बीआर फाउंडेशन ने अंबेडकर जयंती पर पक्षियों के लिए लगाए 33 परिंडे, उपस्थितों को दिलाया संकल्प, पढ़े बद्रीलाल गुर्जर की खबर 

Share On:-

मनासा। रामपुरा में भीषण गर्मी के दौर में बेजुबान पशु पक्षियों को पीने का पानी उपलब्ध कराने के लिए मध्यप्रदेश की सामाजिक संस्था बी.आर. फाउंडेशन का अभियान सकोरा विथं सेल्फी अभियान सीजन-5 के तहत प्रतिदिन परिंडे बांधने का कार्य सतत जारी है। आज संस्था द्वारा रामपुरा कस्बे के विभिन्न गांव जन्नोद, भमेसर, चचोैर,लसुड़िया एवं मंदसौर शहर में सार्वजनिक एवं प्रशासनिक जगहों पर 133 परिंडे बांधे गए। कार्यक्रम की शुरुआती तौर पर ग्राम पंचायत जन्नोद में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 133 वीं जन्मजयंती मनाई गई। 
तत्पश्चात गांव के सार्वजनिक ,प्रशासनिक एवं गांव के मुख्य चौराहे पर परिंडे लगाए गए। संस्था ने आज विभिन्न गांवों में परिंडे लगाए एवं प्रतिदिन परिंडे में पानी भरने का संकल्प लिया। संस्था के नीमच जिला संगठन मंत्री प्रकाश बामनिया ने बताया कि प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी संस्था 21000हजार परिंडे लगाएंगी जो की परिंडे लगाने का कार्य 1 अप्रैल से सतत् जारी है और यह अभियान 5 जुन तक चलाया जाएगा।
इस अवसर पर जन्नोद पंचायत सरपंच दिलखुश अहिरवार, भमेसर सरपंच पुरालाल डबकरा, संस्था के रामपुर तहसील अध्यक्ष नितिन घावरी, सफलता मुजावदिया, सचिव हेमंत मेघवाल, संगठन मंत्री साक्षी राव, ज्योति बैरागी, महासचिव स्नेह लता मुजावदिया, मीडिया प्रभारी मनीष मालवीय,सलोनी मोदी, उपाध्यक्ष संजना घारू, सूचना मंत्री नेहा सुथार, संगठन मंत्री अरबाज पठान, राहुल अहिरवार, सदस्य पंकज मालवीय एवं गांव के नागरिक मौजूद रहे। उक्त जानकारी रामपुरा तहसील मिडिया प्रभारी विष्णु मालवीय द्वारा दी गई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE