BREAKING NEWS
KHABAR : जमुनिया बालाजी मंदिर परिसर में भारत.. <<     NEWS : रेलवे ट्रैक के पास बनी चौपाटी मार्केट पर.. <<     BIG NEWS : घर में घुसकर हमला या पारिवारिक विवाद?.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में अंतर सदनीय.. <<     NEWS : ज्ञान गंगा महोत्सव में परिवार, संस्कार और.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : कुंभानगर चौपाटी पर जाड़ावत का भाजपा पर.. <<     NEWS : महावीर इंटरनेशनल का मिशन शिक्षा, 9 स्कूलों.. <<     NEWS : 12 जुलाई को होगा भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह,.. <<     NEWS : ठाकुर श्री कल्लाजी के दिव्य दर्शन के साथ.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर पुलिस का प्रहार, जब.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत महिला.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की मल्हारगढ़ थाना पुलिस और.. <<     KHABAR : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत नीमच.. <<     BIG NEWS : बदहाल सड़क को लेकर फूटा गुस्सा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 15, 2024, 10:28 am
KHABAR : भीमराव अंबेडकर जयंती पर ढोल, मांदल के बीच गूंजे जय भीम के नारे, धूमधाम से निकली शोभायात्रा, पढे़ अबरार पठान की खबर

Share On:-

खरगोन। संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की 133 वीं जयंती शहर सहित अंचल में धूमधाम से मनाई गई। बाबा साहेब के अनुयायियों ने अलग. अलग कार्यक्रम आयोजित कर डॉ.भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थलों पर पहुंचकर माल्यार्पण करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए, उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।


शहर में सामाजिक संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में इन्दिरा नगर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में ढोल और मांदल के थाप और लोकगीतों के बीच जय भीम के नारों के बीच युवा जमकर थिरके। शोभायात्रा के दौरान सुसज्जित बग्घी में डॉ. भीमराव आंबेडकर की झांकियां बरबस ही लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही थीं। वहीं कई अनुयायियों शोभायात्रा में पारंपरिक वेषभूषा पहनकर हाथों में नीला झण्डा लिये चल रहे थे। शोभायात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए बस स्टैंड, टीआईटी कामप्लेक्स सहित प्रमुख मार्गों से होते हुए शाम 6 बजे अंबेडकर पार्क सब्जी मंडी पहुंची, जहां समापन हुआ। मुस्लिम समाज सहित विभिन्न संगठनों द्बारा स्टाल लगाकर अनुयायियों का जगह-जगह स्वागत-सत्कार किया गया।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE