BREAKING NEWS
KHABAR : जमुनिया बालाजी मंदिर परिसर में भारत.. <<     NEWS : रेलवे ट्रैक के पास बनी चौपाटी मार्केट पर.. <<     BIG NEWS : घर में घुसकर हमला या पारिवारिक विवाद?.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में अंतर सदनीय.. <<     NEWS : ज्ञान गंगा महोत्सव में परिवार, संस्कार और.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : कुंभानगर चौपाटी पर जाड़ावत का भाजपा पर.. <<     NEWS : महावीर इंटरनेशनल का मिशन शिक्षा, 9 स्कूलों.. <<     NEWS : 12 जुलाई को होगा भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह,.. <<     NEWS : ठाकुर श्री कल्लाजी के दिव्य दर्शन के साथ.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर पुलिस का प्रहार, जब.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत महिला.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की मल्हारगढ़ थाना पुलिस और.. <<     KHABAR : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत नीमच.. <<     BIG NEWS : बदहाल सड़क को लेकर फूटा गुस्सा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 15, 2024, 10:42 am
KHABAR : व्यवसायी के एस आयल मिल्स के चेयरमैन रमेश चंद्र गर्ग बहुजन समाज पार्टी में हुए शामिल, मुरैना-श्योपुर सीट से प्रत्याशी भी बनाए गए, पढे़ खबर

Share On:-

मुरैना। व्यवसायी के एस आयल मिल्स के चेयरमैन रमेश चंद्र गर्ग रविवार की दोपहर बहुजन समाज पार्टी में शामिल हुए और इसके दो घंटे बाद ही बसपा ने उन्हें मुरैना-श्योपुर सीट से प्रत्याशी भी घोषित कर दिया। रमेशचंद्र गर्ग ने राजनीतिक पारी भाजपा से शुरू की थी। विस अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के बेहद करीबी रहे हैं पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कई कार्यक्रमों में मंच तक साझा किया विधानसभा चुनाव के बाद रमेशचंद गर्ग कांग्रेस में आ गए और सांसद के टिकट के लिए दावा भी ठोका लेकिन कांग्रेस ने उन्हें टिकट नहीं दिया। इसके बाद से ही रमेशचंद्र के बसपा में जाने की अटकलें चल रहीं थीं। जिन्हें उन्होंने रविवार को विराम दे दिया रविवार की दोपहर बसपा प्रदेश अध्यक्ष रमाकांत पिप्पल के समक्ष बसपा की सदस्यता ली बसपा का टिकट मिलने के बाद रमेशचंद्र गर्ग ने कहा कि वह ऐसे नेताओं में से नहीं जो बसपा का फायदा उठाकर दूसरी पार्टी में चले जाएं, मुझे कोई खरीद भी नहीं सकता। मैंने अपने व्यापार में हजारों करोड़ का नफा-नुकसान किया है, पांच-पच्चीस करोड़ मेरे लिए मायने नहीं रखते। विकास करने के पूरे आयाम मैं जानता हूूं, इस क्षेत्र का और जनता का विकास करूंगा, मुझे किसी से सीखने की जरूरत नहीं है उन्होंने कहा कि हम ऐसे कर्मचारी रखेंगे जो गरीब व जरूरतमंदों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाएंगे। रमेशचंद्र ने कहा कि सांसद बने तो अपनी निधि से मूलभूत विकास कराने पर फोकस रहेगा उन्होंने कहा कि 30 साल से समाजिक क्षेत्र में हूं, मेरे पास पोरसा से लेकर श्योपुर तक टीम है, मैं अपनी बात जनता तक पहुंचाने में सक्षम हूं उन्होंने कहा कि दोनों पार्टियों ने क्षत्रिय नेताओ को टिकट दिया है, बाकी की जातियां मेरे साथ हैबनिया लोग है, उससे हर जाति हमसे जुड़ेगी नरेंद्र सिंह तोमर के लिए उन्होंने कहा कि तीन बार चुनाव में उनका भरपूर सहयोग किया हैकांग्रेस को लेकर उन्होंने कहा कि मुरैना व जौरा के विधायकों को हमने जितवाया है, जब हम उन्हें विधायक बनवा सकते हैं तो अपना चुनाव भी जीत सकते हैं। 
 
वहीं बसपा के प्रदेश अध्यक्ष रमाकांत पिप्पल ने कहा, कि रमेशचंद्र गर्ग को लोकसभा का प्रत्याशी बनाया है कांग्रेस-भाजपा ने जिनको टिकट दिया है उनका क्षेत्र में भय है। जनता परेशान है। हम जनता के मुद्दों पर फोकस करके चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि हम पांच दिन में चुनाव का समां बना देंगे। बसपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में तीन टिकट रह गए हैं, वह भी जल्द घोषित कर देंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE