BREAKING NEWS
BIG VIDEO : मुरैना में लोकसभा चुनाव से पहले इस BJP नेता.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV: एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मंदसौर के.. <<     KHABAR : संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी तरुण.. <<     NEWS : मजदूर दिवस पर भाविप महिला सहभागिता शाखा ने.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आचार संहिता का बहाना कर नगर पालिका आम जनता.. <<     KHABAR : दशोरा नागर समाज ने चुना अध्यक्ष, समाजसेवा.. <<     Lok Sabha Elections 2024 : सीएम मोहन यादव ने कहा ‘5 साल में.. <<     BIG NEWS : फिर सुर्खियों में सीएमओ महेंद्र वशिष्ठ,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : तपती गर्मी में 118 किमी की पैदल पंचकोशी.. <<     NEWS : अरबन बैंक निदेशक मंडल बैठक संपन्न, आमसभा.. <<     KHABAR : एसपी ने किया पुलिस मित्रों का सम्मान, शहर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में भीषण गर्मी में समाजसेवियों.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में हुआ जिला स्तरीय निगरानी.. <<     KHABAR : लोकसभा निर्वाचन 2024 के चलते चलाया मतदान.. <<     NEWS : झांतला माता (पाण्डोली) में होगी आदर्श.. <<     KHABAR : गैंगरेप व हत्या के आरोपियों के मकान तोड़ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 15, 2024, 12:52 pm
KHABAR : लाइव टीवी डिबेट में भिड़े भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता, पुलिस ने एनएसयूआई और भाजयुमो नगर अध्यक्ष के खिलाफ की एफआईआर दर्ज, पढे़ खबर

Share On:-

जबलपुर। एक लाइव टीवी डिबेट के दौरान भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। दोनों ही पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच जमकर राड और कुर्सियां चली। इस घटना में दोनों ही तरफ से एक दर्जन से अधिक कार्यकर्ता घायल हुए। घटना के बाद दोनों ही पार्टियों के कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे पर जमकर आरोप भी लगाए। इधर घटना की ओमती थाना पुलिस ने जांच की और एनएसयूआई और भारतीय जनता युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की। पुलिस ने अन्य कार्यकर्ताओं पर भी मामला दर्ज किया है जिसकी जांच की जा रही है।


दर्शल शनिवार को एक लाइव टीवी डिबेट भवारताल पार्क में चल रहा था इस दौरान अचानक ही भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में बहस होने लगी। दोनों ही पार्टी के नेताओं के बीच की बहस के बाद मारपीट शुरू हो गई। दोनों ने एक दूसरे पर कुर्सियां फेंकना शुरू कर दी। जिस समय यह घटना हुई उसे दौरान भाजपा विधायक अभिलाष पांडे और कांग्रेस के पूर्व विधायक विनय सक्सेना भी मौजूद रहे। घटना में भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता भी घायल हुए जिनका निजी अस्पताल में इलाज करवाया गया।


घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची ओमती थाना पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता राम जी सिंह की शिकायत पर एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष सचिन रजक, सौरभ रैकवार और एंड्रयूज मशीह सहित आधा दर्जन से अधिक कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। वही कांग्रेस कार्यकर्ता अजय रावत की रिपोर्ट पर विजयनगर थाना पुलिस ने भारतीय जनता युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष योगेंद्र सिंह ठाकुर, रामजी सिंह, गोपाल तिवारी सहित अन्य कार्यकर्ताओं के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर डायरी ओमती थाना पुलिस को भेजी है।


भंवरताल पार्क में हो रहे लाइव डिबेट का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हुआ। वीडियो में देखा जा सकता है, किस तरह से दोनों ही पार्टी के कार्यकर्ता एक दूसरे के साथ अब शब्द कह रहे हैं, इतना ही नहीं दोनों पार्टी के कार्यकर्ता एक दूसरे पर कुर्सियां फेंकते हुए भी नजर आ रहे हैं। घटना का वीडियो सामने आने के बाद ओमती थाना पुलिस और विजयनगर थाना पुलिस में मामला दर्ज किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE